

फरेंदा/महराजगंज
नाबालिग से जुड़े पॉक्सो मामले में वांछित 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई 20 अगस्त 2026 को की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह, निवासी ग्राम परसिया बुजुर्ग, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी की शैक्षिक योग्यता कक्षा 09 तक बताई गई है।
आरोपी के विरुद्ध थाना फरेन्दा में मु0अ0सं0 230/2026 के तहत धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक वह उक्त मामले में वांछित चल रहा था।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
[yop_poll id="10"]









