
झालरापाटन, 19 अगस्त 2026 सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की ओर से झालरापाटन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में आगामी **नगर निकाय चुनाव** को लेकर संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
कार्यक्रम में SDPI राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शफी साहब, राजस्थान,प्रदेश अध्यक्ष अशफाक अहमद साहब, प्रदेश कोषाध्यक्ष जाकिर खान झालावाड़ जिला प्रभारी इफ्तिखार अहमद**, **जिला अध्यक्ष मोहम्मद आकिब** एवं झालरापाटन **नगर अध्यक्ष सकील खान** सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आमजन के बीच पार्टी की नीतियों एवं विचारों को पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी नगर न






