
21अगस्त को होगा हम साथ साथ हैं सम्मान कार्यक्र
झारसुगुड़ा के मोहिनी रॉयल होटल में हम साथ साथ हैं की और से 21 अगस्त को होटल मोहिनी रॉयल मैं सम्मान समारोह का कार्यक्रम में 72 वर्ष से अधिक उम्र के 100 से अधिक बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा इस वर्ष शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है इस कॉन्फ्रेंस में संस्था के श्याम शर्मा, श्याम सिंघानिया, केशव अग्रवाल, बीजू मुंद्रा, अशोक सिंघानिया अनिल अग्रवाल, कमल शाह, और डॉक्टर मोनिका मुंद्रा ने कार्यक्रम की जानकारी दी उन्होंने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति सम्मान प्रकट करना शिक्षकों का विशेष सम्मान तथा वर्षों से बिछड़े लोगों को एक दूसरे से बुलाकर उनके चेहरे पर खुशी लाना है उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में किसी भी तरह का जातिगत बंधन नहीं रखा गया है सभी वर्गों के बुजुर्गों और लोगों को इसमें शामिल होने का अवसर दिया जाएगा आयोजको ने कार्यक्रम को सामाजिक समररता और आपसी मेल मिलाप का मंच बनाने की बात कही







