
महराजगंज।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा परीक्षा केंद्र निर्धारण की तिथियों में की गई वृद्धि
महराजगंज/19अगस्त 2026। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज सचिव भगवती सिंह ने युपी बोर्ड परीक्षा 2027 हेतु केन्द्र निर्धारण की तिथियों में वृद्धि कर दिया है । आपको बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित बर्ष 2027की हाईस्कूल/ इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की सुचिता पवित्रता गुणवत्ता विश्वसनीयता तथा विधि व्यवस्था अक्षुण्ण रखने एवं नकल विहिन परीक्षा कराने हेतु परीक्षा केंद्रों का आनलाईन प्रक्रिया द्वारा साफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षा केंद्रों को निर्धारित करायें जानें हेतु निति/मानकों के निर्धारण के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या -1381374/15-07-2025-01(14)2022 दिनांक -01जुलाई 2026की विषय वस्तु यथावत रखते हुए परीक्षा केंद्र निर्धारण हेतु निर्धारित की गई समय सारिणी की तिथियों में शासनादेश संख्या -1812/15-07-2025-02(14)2022-1974175 दिनांक 18-08-2026 द्वारा आंशिक संशोधन किया गया है। आपको बता दें कि अब शासनादेश दिनांक 18-08-2026 में संशोधित समय सारिणी के अनुसार आनलाईन प्रक्रिया से परीक्षा केंद्रों को 24अगस्त 2026 से प्रारंभ करके दिनांक 29अक्टुबर 2026तक पूर्ण करायें जानें की निर्धारित की गई है।
[yop_poll id="10"]








