अलवर: सोलर लाइन के विरोध में उतरे ग्रामीणों के समर्थन में आए सांसद हनुमान बेनीवाल, कलेक्टर को लाइन शिफ्ट कराने के निर्देश
अलवर। जिले के मालाखेड़ा ब्लॉक स्थित केरवाजाट गांव में आबादी क्षेत्र के बीच एक सोलर कंपनी द्वारा जबरन विद्युत लाइन लगाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे आंदोलन की जानकारी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रतिनिधियों के जरिए मिलते ही नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मामले में सीधा हस्तक्षेप किया।
सांसद बेनीवाल ने आंदोलनकारी ग्रामीणों से फोन पर वार्ता कर उनकी समस्याएं और आपत्तियां विस्तार से सुनीं। मामले की गंभीरता और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने तत्काल अलवर जिला कलेक्टर से दूरभाष पर बातचीत की।
बेनीवाल ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि तत्काल किसी सक्षम अधिकारी को मौके पर भेजा जाए, जो ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर मामले को सुलझाए। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों की मंशा अलवर: सोलर लाइन के विरोध में उतरे ग्रामीणों के समर्थन में आए सांसद हनुमान बेनीवाल, कलेक्टर को लाइन शिफ्ट कराने के निर्देश
अलवर। जिले के मालाखेड़ा ब्लॉक स्थित केरवाजाट गांव में आबादी क्षेत्र के बीच एक सोलर कंपनी द्वारा जबरन विद्युत लाइन लगाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे आंदोलन की जानकारी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रतिनिधियों के जरिए मिलते ही नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मामले में सीधा हस्तक्षेप किया।
सांसद बेनीवाल ने आंदोलनकारी ग्रामीणों से फोन पर वार्ता कर उनकी समस्याएं और आपत्तियां विस्तार से सुनीं। मामले की गंभीरता और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने तत्काल अलवर जिला कलेक्टर से दूरभाष पर बातचीत की।
बेनीवाल ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि तत्काल किसी सक्षम अधिकारी को मौके पर भेजा जाए, जो ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर मामले को सुलझाए। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों की मंशा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्युत लाइन को आबादी क्षेत्र से हटाकर अन्यत्र शिफ्ट करवाया जाए।
सांसद ने दो टूक कहा कि जनहित के मामलों में ग्रामीणों की सहमति और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, और किसी भी कंपनी को आमजन की इच्छा के विरुद्ध मनमानी करने की छूट नहीं दी जाएगी।और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्युत लाइन को आबादी क्षेत्र से हटाकर अन्यत्र शिफ्ट करवाया जाए।
सांसद ने दो टूक कहा कि जनहित के मामलों में ग्रामीणों की सहमति और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, और किसी भी कंपनी को आमजन की इच्छा के विरुद्ध मनमानी करने की छूट नहीं दी जाएगी