A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

भारतगैस का नया ‘लाइट जिप’ सिलेंडर, 50% हल्का—4 घंटे में डिलीवरी का दावा

टीकमगढ़। भारत पेट्रोलियम की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘भारतगैस लाइट जिप’ सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी संबंध में ईदगाह मार्केट स्थित एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक राकेश गिरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में टेरिटरी मैनेजर महेंद्र दलवी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

IMG 20260820 161303कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राकेश गिरी ने सरकार की योजनाओं और उपभोक्ताओं को मिल रही सुविधाओं के पक्ष में अपनी बात रखी। वहीं विशिष्ट अतिथि महेंद्र दलवी ने भारतगैस लाइट जिप सिलेंडर की खूबियों और उपयोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि यह सिलेंडर सामान्य सिलेंडर की तुलना में करीब 50 प्रतिशत हल्का है, जिससे इसे उठाना और ले जाना आसान होगा। पोस्टर में HelloBPCL ऐप के जरिए आसान पंजीकरण, तुरंत नया कनेक्शन और 4 घंटे में डिलीवरी जैसी सुविधाओं का उल्लेख किया गया है।

इसके अलावा सिलेंडर में गैस लेवल इंडिकेशन और बेहतर सुरक्षा जैसी सुविधाएं भी बताई गई हैं। टीकमगढ़ में यह सुविधा गिरिराज गैस सर्विस के माध्यम से प्रचारित की जा रही है।कार्यक्रम की तैयारी राजेंद्र बिजौलिया ने उपभोक्ताओं को HelloBPCL ऐप डाउनलोड कर पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। और कहा कि गैस एजेंसी से जुड़े इस दौरान नागरिकों के साथ साथ प्रतिनिधि और मीडिया सहित एजेंसी के स्टाफ मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!