
।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, 20 अगस्त 2026 ।।
नागपुर/महाराष्ट्र—: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर गणना प्रपत्र भरने वाले मतदाताओं की प्रारूप/ ड्राफ्ट मतदाता सूची अब 24 अगस्त के बदले 31 अगस्त 2016 को जारी की जायेगी, और अंतिम मतदाता सूची अब 04 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जायेगी। जानकारी के अनुसार केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों के पुनर्व्यवस्थान और प्रारूप मतदाता सूची को तैयार किए जाने संबंधी तकनीकि प्रक्रिया को पूरा करने के लिए यह संशोधित समय जारी किया है। कल 19 अगस्त बुधवार को महाराष्ट्र राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से यह जानकारी दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान केंद्रों का युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्थान 24 अगस्त को होगा,प्रारूप मतदाता सूची को लेकर दावे , आपत्तियां 31 अगस्त से लेकर 30 सितंबर 2026 के बीच दाखिल किए जायेंगे , और इसके बाद दावे ,आपत्तियों को लेकर नोटिस देने और निपटारा 31 अंअगस्त से लेकर 29 अक्टूबर 2026 तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 नवंबर 2026 को होगा, । प्रारूप मतदाता सूची मे जिनका नाम नहीं होगा, ऐसे मतदाताओं को मतदाता सूची जारी होने के बाद मतदातान सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-06 भरकर जमा करना होगा। जिन मतदाताओं का नाम अन कलेक्टेबल सूची में शामिल किया गया है ,ऐसे सभी लोगों को भी आवश्यक दस्तावेजों और चुनाव आयोग के सभी नियमों का पालन करते हुए फार्म- 06 भरकर जमा करना होगा। 01 दिसंबर 2026 या इससे पहले 18 साल की आयु को पूरा करने वाले सभी लोग भी नए मतदाता बनने के लिए अपना आवेदन पत्र दे सकेंगे।.




