A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमनागपुरमहाराष्ट्र

नागपुर-अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार

तहसील पुलिस ने वाहन चोरों से 41 दुपहिया वाहन बरामद किए

20250814 173927 ।वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर,गुरूवार 14 अगस्त 2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर शहर की पुलिस ने दो शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए चोरों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने लगभग 41 दोपहिया वाहन अभीतक बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर नागपुर शहर से वाहन चोरी करके मध्यप्रदेश में ठिकाने पर लगाते थे। जानकारी अनुसार मास्टरमाइंड कुख्यात वाहन चोर प्रह्लाद उर्फ करण चोखेलाल चंद्र वंशी सिवनी मध्यप्रदेश का निवासी है। जानकारी के अनुसार प्रह्लाद कुख्यात अपराधी भी है मध्यप्रदेश मे भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है। जानकारी अनुसार नागपुर शहर में वाहन चोरी के मामलों में सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मदद मिली जिसके बाद पुलिस ने कुछ दिन पहले डागा अस्पताल के पास से एक चोरी की दुपहिया वाहन पर जाते हुए पकड़ा था। और उसकी निशानदेही पर पुलिस को दस चोरी की दुपहिया वाहन मिले थे। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने अभीतक 41 चोरी की दुपहिया वाहन बरामद की है जिसमे से 32 दुपहिया वाहन आरोपियों ने नागपुर शहर से ही चोरी की थी।।।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!