भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 41 बोरी कद्दू के बीज और पिकअप बरामद
महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ महराजगंज पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान टीम ने 41 बोरी कद्दू के बीज और एक पिकअप वाहन बरामद किया। बरामद माल को नेपाल भेजने के लिए रखा गया था ।
इसी दौरान चेकिंग के दौरान 41 बोरी कद्दू के बीज लावारिस हालत में मिले। मौके से पिकअप वाहन संख्या UP70GT0978 भी बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने में कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल बरामद माल और वाहन को कब्जे में लेकर तस्करी के नेटवर्क की जांच की जा रही है।
बरामदगी में शामिल टीम में उपजिलाधिकारी नौतनवा, तहसीलदार नौतनवा, उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल, कांस्टेबल ब्रजेश कुमार तथा एसएसबी निरीक्षक अभिषेक कुमार, मुख्य आरक्षी ना.डी. रामतिलक मौर्य और कांस्टेबल ना.डी. अनुज कुमार शामिल रहे।
सीमा क्षेत्र में लगातार हो रही तस्करी की घटनाओं के बीच इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।
89अनु. जनजाति विकासखण्डों में मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना लागू – मंत्री राजपूत
31/08/2026
डिस्ट्रीब्यूटर होलसेल एसोसिएशन की मासिक बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन
31/08/2026
सागर ग्रामीण कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल गांधी पर हुई एफआईआर के विरोध में गरजे कांग्रेसी, भाजपा दलित समाज से नफरत करती है – सुरेंद्र चौधरी
31/08/2026
1.21 लाख छात्रों को कल मिलेगी लैपटॉप हेतु ₹25 हजार की राशि
31/08/2026
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।*
31/08/2026
लंबे समय से लापता नाबालिग बालिका को टीकमगढ जिले के बढगाव से सकुशल किया दस्तयाब
31/08/2026
महिला मोर्चा मातृशक्ति ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी
31/08/2026
अमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी – लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ संस्कृति विभाग द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में किया जा रहा श्रीकृष्ण पर्व, सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्यन
31/08/2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में गरिमामय तरीके से मनाया गया “विमुक्त जाति दिवस”
31/08/2026
स्लिमना बाद समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय पर उपचार ना मिलने से घायल महिला की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप,
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!