Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

15 वर्ष से अधिक पुराने स्थाई गिरफ्तारी वारंट में फरार वारंटी रफीक गिरफ्तार

29 Aug 2026, 03:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

FB IMG 6851330456347092676सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा पुराने एवं स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना गोपालगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने 15 वर्ष से अधिक समय से लंबित स्थाई गिरफ्तारी वारंट में फरार चल रहे वारंटी रफीक को शनीचरी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान रफीक पिता अब्दुल सलाम, उम्र 66 वर्ष, निवासी हनुमान मंदिर के पास, शनीचरी, थाना गोपालगंज, जिला सागर के रूप में हुई है। वारंटी रफीक के विरुद्ध थाना गोपालगंज के अपराध क्रमांक 294/97, प्रकरण क्रमांक 1477/07 में माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 10 अगस्त 2011 को स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंटी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था तथा पुलिस द्वारा उसकी लगातार पतारसी की जा रही थी। स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना गोपालगंज पुलिस को वारंटी रफीक के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना की तस्दीक एवं गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक नीरज जैन हमराह आर. 933 आनंद के साथ कस्बा गोपालगंज एवं शनीचरी क्षेत्र में रवाना हुए। कार्रवाई में आर. 1080 मनोज को भी साथ लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा वारंटी के संभावित ठिकानों पर तलाश एवं पतारसी करते हुए शनीचरी स्थित उसके घर पर दबिश दी गई, जहां रफीक मौजूद मिला। पुलिस टीम द्वारा उसकी पहचान एवं अभिलेखों का सत्यापन किया गया। स्थाई गिरफ्तारी वारंट की पुष्टि होने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना गोपालगंज लाया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा लंबे समय से लंबित स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की तामिली को प्राथमिकता देते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा पुराने वारंटों में फरार आरोपियों की पतारसी, निगरानी एवं संभावित ठिकानों की जांच कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। 15 वर्ष से अधिक पुराने स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामिली थाना गोपालगंज पुलिस की सतत पतारसी, प्रभावी कार्रवाई एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान की महत्वपूर्ण सफलता है। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज जैन, आर. 933 आनंद एवं आर. 1080 मनोज की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा मे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 9 सितम्बर तक बढ़ा दी गई।
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

हरियाणा मे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 9 सितम्बर तक बढ़ा दी गई।

हरियाणा सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आज करनाल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि…

पूरी खबर पढ़ें →
नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवड़ा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न*
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न*

​*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न* ​ आज दिनांक 5 सितंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संतकबीरनगर /पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!