ब्लिंकिंग- स्विगी ,जेप्टो जैसे क्विक काॅर्मस एप्प से ग्राहक अब एक बार में दो से पांच किलो. तक ही चीनी खरीद सकेंगे।.
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 27 अगस्त 2026न।।
—:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार ब्लिंकिट ,जेप्टो, डीमार्ट जैसे क्विक काॅमर्स एप्प से अब ग्राहक एक बार में केवल दो से पांच किग्रा. चीनी ही खरीद सकेंगे। रिटेल-आनलाईन प्लेटफार्मस ने यह तय किया है।.मालूम हो कि देश में त्योहारों का मौसम शुरू होने से कुछ समय पहले ही चीनी की सप्लाई कम होने और इसकी कीमतों में अचानक से आई तेजी के बाद यह निर्णय लिया गया है। एक महिनें में चीनी करीब 35% महंगी हो गई है। जानकारी अनुसार 26 अगस्त 2026 को देश में चीनी की औसत खुदरा मूल्य करीब 60.05 रूपय प्रतिकिलो तक पहुंच गई है। इसके एक महिने पहले जुलाई में चीनी की कीमत करीब 48 रूपय प्रतिकिलो तक रही है। आईये जानते हैं किस एप्प पर कितनी लिमिट रखी गई है-: ब्लिंकिट- एकबार में अधिकतम 05 किग्रा.चीनी खरीद सकेंगे, स्विगी,इंस्टामार्ट-: 1-1किग्रा के दो पैकेट या फिर 05 किग्रा. का एक पैकेट एक बार मे, बिग बास्केट-: अधिकतम 06किग्रा( अलग अलग ब्रांड्स), डीमार्ट, रिलायंस-: 02 से 03 किग्रा. प्रतिकिलो,। सरकार चीनी व्यापारियों और डीलरों के स्टाॅक रखने की सीमा भी तय कर चुकी है।.नए नियमानुसार महिने में दस मैट्रिक टन से ज्यादा चीनी का कारोबार करने वाले डीलर 15 दिन से अधिक की खपत का स्टाॅक नहीं सकतें हैं, चीनी के आयात को टैक्स फ्री कर दिया है, निर्यात 30 सितंबर 2026 तक रोक रहेगी, डीलरों के लिए 30 नवंबर 2026 तक 400 टन तक की स्टाॅक की सीमा तय की गई है। इसके साथ ही ज्यादा चीनी खरीदने वाले बड़े ग्राहकों के लिए भी स्टाॅक की सीमा तय कर दी है। चीनी के दाम बढ़ने से आने वाले त्योहारों पर इसका असर हो सकता है, आम नागरिकों ग्रहणीयों के महिने भर राशन खरीदी पर बजट में इसका सीधा असर होगा। त्योहारों के समय मिठाईयों ,चीनी की मांग और भी बढ़ जाती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बंडा क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से…
पूरी खबर पढ़ें →
માત્ર ૨ કરોડના સામાન્ય બજેટમાં બનેલી સાત્વિક અને ભક્તિમય ફિલ્મ ‘હનુમાન અંશ’ ૧૦૦ કરોડની કમાણીનો આંકડો પાર કરીને…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आज करनाल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि…
पूरी खबर पढ़ें →
सेमीफाइनल में बेटी टीम ने शिक्षा टीम को हरा कर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे सेमीफाइनल में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…
पूरी खबर पढ़ें →
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न* आज दिनांक 5 सितंबर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।