
।। नागपुर/महाराष्ट्र, गुरूवार 27 अगस्त 2026 ।।
वंदेभारतलाइवटीव न्युज–: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य सरकार ने आदिवासी हाॅस्टल में रहने वाले छात्रों के लिए 30 साल की आयुसीमा को अब खत्म कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके जी ने कल26 अगस्त 2026 मंगलवार को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी की मंजूरी मिल जाने के बाद 14 अगस्त का सरकारी प्रस्ताव और उससे संबंधित नियम को अब वापस ले लिया गया है। यह निर्णय केंद्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के पुणे में किए गए “छात्रों की गुंज” कार्यक्रम के के तीन बाद लिया गया है, राहुल गांधी जी के इस कार्यक्रम में एक छात्रा द्वारा हाॅस्टल के नए नियमों और उससे होने वाली समस्याओं का मुद्दा उठाया था। मालूम हो कि महाराष्ट्र राज्य सरकार ने 05 अगस्त 2026 को आदिवासी हाॅस्टल के लिए नए नियम लागू किए थे,इसमें हाॅस्टल में रहने वाले छात्रों के लिए अधिकतम उम्र 26 साल तय की गई थी, इसके बाद 14 अगस्त को सरकार ने यह नियम बदलकर उम्र की सीमा 30 साल कर दी थी, जिसके बाद हाॅस्टल में रहने वाले छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया था। महाराष्ट्र के पुणे के मांजरी स्थित आदिवासी हाॅस्टल में आदिवासी छात्रों का आंदोलन 13 अगस्त से शुरू हुआ था, पहले छात्रों ने धरना शुरू किया ,बाद में कुछ छात्रों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी , इस आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे। छात्रों का कथन था कि 30 साल की आयुसीमा उन आदिवासी छात्रों को हाॅस्टल से बाहर निकाल देगी जो कि देर से पढ़ाई शुरू करतें हैं, या फिर 30 साल के बाद उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहें हैं। जानकारी अनुसार राहुल गांधी जी ने 24 अगस्त को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी को पत्र लिखकर हाॅस्टल की शिकायतों का वर्णन किया था।






