A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेचित्तोरगढ़राजस्थान

हरिद्वार से पधारे संत गुरु कुंजलाल गोस्वामी महाराज का रावतभाटा में स्वागत

IMG 20260827 WA0036 IMG 20260827 WA0034

बेगू /  रावतभाटा। हरिद्वार से रावतभाटा पधारे संत गुरु कुंजलाल गोस्वामी महाराज का नया बाजार स्थित सुरेश छाबड़ा के निवास पर श्रद्धा और उत्साह के साथ जोरदार स्वागत किया गया। परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी के निवासियों की ओर से महाराज श्री का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत-सत्कार किया गया।

पूर्व पार्षद मनीष गिरी ने बताया कि छाबड़ा परिवार ने श्रद्धालुओं के साथ संत गुरु कुंजलाल गोस्वामी महाराज की अगवानी की। इस अवसर पर मनीष गिरी ने रावतभाटा में पंजाबी समाज की एकता एवं अखंडता की सराहना करते हुए समाज के अध्यक्ष बाल किशन गुलाटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

महाराज श्री ने मनीष गिरी को हरिद्वार स्थित धर्मशाला में सपरिवार आने का आमंत्रण दिया। वहीं सुरेश छाबड़ा ने भी मनीष गिरी के सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की।

स्वागत समारोह के दौरान सुरेश छाबड़ा, मनोज छाबड़ा, सिद्धार्थ छाबड़ा, अशोक छाबड़ा, हर्ष छाबड़ा सहित श्रद्धालुओं ने संत गुरु कुंजलाल गोस्वामी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!