Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

22 नाबालिग बच्चों की दस्तयाबी,प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यो मे भी पहुंचकर पुलिस ने खोज निकाला

26 Aug 2026, 11:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260826 175648सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा नाबालिग बालक-बालिकाओं की गुमशुदगी एवं अपहरण के प्रकरणों में संवेदनशीलता, तत्परता एवं प्रभावी पुलिसिंग के साथ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत एक सप्ताह में सागर पुलिस ने 22 नाबालिग बालक-बालिकाओं को दस्तयाब कर सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि धारा 137(2) BNS एवं धारा 363 IPC के अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरणों में त्वरित एवं हरसंभव प्रयास करते हुए नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा कर आवश्यकतानुसार विशेष टीमों का गठन कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी द्वारा प्रकरणों की स्वयं समीक्षा करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग करते हुए नाबालिगों की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। सागर पुलिस की टीमों द्वारा तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर लगातार प्रयास करते हुए नाबालिगों की तलाश की गई। पुलिस टीमों ने उपलब्ध जानकारी एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर संभावित स्थानों को चिन्हित किया तथा आवश्यकता पड़ने पर मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ प्रदेश के बाहर भी पहुंचकर नाबालिगों को दस्तयाब किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप सिर्फ एक सप्ताह की अवधि में 22 नाबालिग बालक-बालिकाओं को दस्तयाब किया गया। नाबालिगों की दस्तयाबी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। लंबे समय से अपने बच्चों की तलाश में परेशान परिजनों के चेहरों पर पुलिस की इस कार्रवाई से खुशी और राहत देखने को मिली। सागर पुलिस का यह अभियान नाबालिग बच्चों की सुरक्षा एवं महिला-बाल सुरक्षा के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि नाबालिगों से संबंधित प्रत्येक प्रकरण में पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए दस्तयाबी के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। सागर पुलिस द्वारा नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुमशुदगी एवं अपहरण के प्रकरणों में आगे भी इसी प्रकार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रखी यदि कोई बालक-बालिका गुम होता है तो परिजन तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को सूचना दें। समय पर प्राप्त सूचना से पुलिस को शीघ्र कार्रवाई कर बच्चे को सुरक्षित दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा मे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 9 सितम्बर तक बढ़ा दी गई।
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

हरियाणा मे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 9 सितम्बर तक बढ़ा दी गई।

हरियाणा सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आज करनाल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि…

पूरी खबर पढ़ें →
नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवड़ा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न*
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न*

​*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न* ​ आज दिनांक 5 सितंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संतकबीरनगर /पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!