A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ई निबंधन व्यवस्था के प्रचार -प्रसार को लेकर डीएम ने दिए निर्देश l

*ई- निबंधन व्यवस्था के प्रचार-प्रसार को लेकर डीएम ने दिए निर्देश*

*दुष्प्रचार अथवा ई- निबंधन कार्य में बाधा डालने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई*

गया, 26 अगस्त 2026, समाहरणालय सभागार में आज जिला पदाधिकारी-सह-जिला निबंधक, गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में पेपरलेस निबंधन व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अवर निबंधक, गया, अवर निबंधक, शेरघाटी तथा अवर निबंधक, नीमचक बथानी-सह-टिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने ई- निबंधन व्यवस्था के सफल एवं सुचारू संचालन की समीक्षा करते हुए सभी निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई- निबंधन व्यवस्था के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि लोगों को इस नई व्यवस्था की प्रक्रिया एवं सुविधाओं की सही जानकारी मिल सके।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी निबंधन कार्यालयों में निबंधन कार्य सुचारू रूप से संचालित होने संबंधी स्पष्ट एवं प्रमुख स्थान पर बोर्ड प्रदर्शित किया जाए। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को निबंधन प्रक्रिया के संबंध में सही जानकारी उपलब्ध कराना तथा किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति को दूर करना है।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ई- निबंधन व्यवस्था के संबंध में दुष्प्रचार करने, अफवाह फैलाने अथवा निबंधन कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिला पदाधिकारी ने सभी निबंधक पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि ई- निबंधन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए आम नागरिकों को सरल, सुगम, पारदर्शी एवं निर्बाध निबंधन सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी w

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!