A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेपाल में आकस्मिक बाढ़ के बाद महाराजगंज में हाई अलर्ट, गंडक नदी पर 24 घंटे निगरानी

FB IMG 1787752717532

महराजगंज।

नेपाल में आकस्मिक बाढ़ के बाद महाराजगंज में हाई अलर्ट, गंडक नदी पर 24 घंटे निगरानी –

महाराजगंज। नेपाल के रसुवा जिले के सीमावर्ती टिमुरे क्षेत्र में अचानक अत्यधिक जलप्रवाह आने से भोटेकोशी नदी में आई आकस्मिक बाढ़ के बाद महाराजगंज जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्थिति को देखते हुए जिले में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे नेपाल के टिमुरे क्षेत्र में अचानक भारी जलप्रवाह आने से भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ गया। टिमुरे बाजार और आसपास के नदी तटीय इलाकों में नुकसान की प्रारंभिक सूचना के बाद प्रशासन ने संभावित प्रभाव को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है।
प्रशासन के मुताबिक भोटेकोशी-त्रिशूली नदी तंत्र के माध्यम से निचले क्षेत्रों में जलप्रवाह का असर पड़ने की संभावना को देखते हुए महाराजगंज में गंडक नदी के जलस्तर पर 24×7 निगरानी की जा रही है। संबंधित तहसीलों, राजस्व विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

निचले इलाकों पर विशेष नजर-

नदी तटीय और निचले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के साथ ही जरूरत पड़ने पर लोगों को तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने की तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले स्थानों के पास अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है।
प्रशासन ने बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं को नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखने तथा जलस्तर बढ़ने या चेतावनी जारी होने पर तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा गया है।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क –

जिला प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC), महाराजगंज से संपर्क कर सकते हैं।
आपदा हेल्पलाइन: 1077
05523-222162
9628819145
9621333537

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!