
अंतरराष्ट्रीय समाचार
नेपाल (Nepal) की भोटेकोशी नदी (River) में अचानक आई बाढ़ (floods) ने भारी तबाही मचाई। बाढ़ में 400 से ज्यादा यात्री और ट्रेकर्स (Trackers) लापता (Missing) बताए जा रहे हैं, जिनमें विदेश सहित कई भारतीय पर्यटक (Indian tourist) भी बताए जा रहे हैं इनमें ज्यादातर कैलाश मानसरोवर जा रहे यात्रियों शामिल थे।

बाढ़ आज बुधवार सुबह 8 व 9 बजे के बीच आई, जिससे नेपाल-चीन मितेरी पुल (Bridge) बह गया और तीर्थयात्रा मार्ग पर संपर्क पूरी तरह से टूट गया। इससे जहां 40 किलोमीटर तक की सड़क बह गई वहीं 19 छोटे बड़े पुल भी टूट गए हैं।
बाढ़ से हुई त्रासदी से निपटने के लिए नेपाली सेना (Nepali Army), स्पेशल ऑपरेशन्स टीम (SOT) और मेडिकल टीम (Medical Team) बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को निकालने में जुटी हुई हैं। बाढ़ से जान गंवाने व लापता हुए लोगों की संख्या का सही अनुमान नहीं लग पा रहा है।




