Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कॉफी विद डीएम कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शिक्षण पृष्ठभूमि, आकांक्षाएं एवं सुझाव l

26 Aug 2026, 09:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260826 WA0152

*कॉफी विद डीएम कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शिक्षण पृष्ठभूमि, आकांक्षाएं एवं सुझाव*

*युवा सोच, प्रशासन का संवाद और गया के विकास की नई दिशा*

गया, 26 अगस्त 2026, “कॉफी विद डीएम” कार्यक्रम का तीसरा सत्र आयोजित हुआ। ज़िला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यार्थियों ने जिले के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों यथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कौशल विकास, तकनीकी नवाचार, रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर, बेहतर नागरिक सुविधाएं तथा प्रशासन और आम नागरिकों के बीच मजबूत संवाद को आवश्यक बताते हुए सुझाव साझा किए। समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खुल कर अपनी सुझाव को साझा किए।
01. गया सदर निवासी माही कुमारी ने PM SHRI केंद्रीय विद्यालय संख्या-1, गया से वाणिज्य संकाय में 12वीं की शिक्षा पूरी की है। उन्होंने 10वीं में 96.6% तथा 12वीं में 99.8% अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर AIR-2 (National Topper 2025-26) का गौरव हासिल किया है। वर्तमान में उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में B.Com (Honours) में नामांकन लिया है। विद्यालय में वे कॉमर्स मिनिस्टर, हाउस कैप्टन, एंकरिंग, वाद-विवाद, भाषण, क्विज एवं शतरंज जैसी गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। इनका लक्ष्य सिविल सेवा में जाकर प्रशासन के माध्यम से देश एवं समाज की सेवा करना है। वे जमीनी स्तर पर आम नागरिकों की समस्याओं को समझकर प्रभावी, पारदर्शी एवं संवेदनशील नीतियों के निर्माण में योगदान देना चाहती हैं।
उन्होंने गया शहर में अतिक्रमण, जाम से निजात, सड़को का मेंटेनेंस एवं साफ-सफाई जैसी समस्याओं के समाधान के लिए नियमित सड़क रखरखाव, समय पर गड्ढों की मरम्मत, बेहतर पार्किंग व्यवस्था एवं प्रभावी जन शिकायत प्रणाली विकसित करने का सुझाव दिया। साथ ही प्रशासन एवं नागरिकों के बीच नियमित संवाद, पारदर्शिता और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार की स्टार्टअप योजनाओं तथा स्टार्टअप बिहार पोर्टल के प्रति आम नागरिकों एवं युवाओं को जागरूक करने तथा जिले के युवाओं के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम पर नियमित कार्यशालाएं आयोजित करने का सुझाव दिया, ताकि अधिक से अधिक युवा इन योजनाओं का लाभ उठाकर उद्यमिता की ओर बढ़ सकें।
02. चंदौती निवासी अदिति कुमारी Central University of South Bihar में B.A.LL.B. (Hons.) सातवें सेमेस्टर की छात्रा हैं। उन्होंने DAV Public School, गया से शिक्षा पूरी कर CLAT एवं CUET-2023 के माध्यम से विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। गया सिविल कोर्ट, पटना हाईकोर्ट, Law Foundation पटना एवं Uttar Pradesh State Legal Services Authority में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया है। उनका लक्ष्य प्रशासन एवं न्यायपालिका के क्षेत्र में कैरियर बनाकर कानून एवं प्रशासन के माध्यम से समाज और आम नागरिकों की सेवा करना है।
उन्होंने त्योहारों के दौरान सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर टेंट लगाने से होने वाले यातायात जाम एवं अव्यवस्था को नियंत्रित करने, आयोजनों के बेहतर नियमन, ध्वनि प्रदूषण एवं जबरन चंदा वसूली पर प्रभावी रोक लगाने का सुझाव दिया। साथ ही Central University of South Bihar के बाहरी क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, CCTV कैमरे लगाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
03. गया सदर निवासी अभिषेक कुमार IGNOU से BCA तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। वे वेब डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स, AI एवं डेटा साइंस के क्षेत्र में सक्रिय हैं। INFINICODE Internship Program में Senior Mentor के रूप में विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ विभिन्न परियोजनाओं, हैकाथॉन एवं टेक्नोलॉजी कार्यक्रमों में भाग लिया है। उनका लक्ष्य Startup Founder एवं Full-Stack Software Developer बनना है। वे तकनीक के माध्यम से वास्तविक समस्याओं का समाधान कर बिहार के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना चाहते हैं।
उन्होंने पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने का सुझाव दिया, जिसमें होटल-धर्मशाला, स्थानीय परिवहन, मंदिरों की जानकारी, भीड़ की स्थिति, आपातकालीन सेवाएं एवं अन्य आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ मिलेगा।
04. मानपुर निवासी राजवीर कुमार गया कॉलेज, गया में B.A. भूगोल तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी हैं। उन्होंने 10वीं में 83.8% एवं 12वीं में 86.60% अंक प्राप्त किए तथा कला विषय में विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक हासिल किया। KYP कोर्स में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने के साथ क्विज, भाषण, विज्ञान संगोष्ठी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में जिला एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनका लक्ष्य बिहार प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर अधिकारी बनना तथा प्रशासन के माध्यम से अपने क्षेत्र एवं समाज की बेहतर सेवा करना है।
उन्होंने गया में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए AI आधारित कैमरा एवं स्मार्ट स्क्रीन के उपयोग का सुझाव दिया, जिससे विभिन्न मार्गों की यातायात स्थिति की जानकारी देकर लोगों को बेहतर मार्ग चुनने में सहायता मिल सके। साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने पंचायत स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित करने का सुझाव दिया, ताकि आम नागरिक आसानी से अपनी समस्याएं दर्ज करा सकें। इसके अलावा गांव स्तर पर मशरूम की खेती, मधुमक्खी पालन आदि से जुड़े उद्यमियों को युवाओं से जोड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने का सुझाव दिया।
जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों के रचनात्मक सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सोच और उनकी सक्रिय भागीदारी जिले के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण है। प्रशासन द्वारा व्यवहारिक एवं उपयोगी सुझावों पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा युवाओं को विकास की प्रक्रिया से निरंतर जोड़ा जाएगा। उन्होंने जिले के अन्य युवाओं से भी इस पहल से जुड़ने तथा अपनी अपेक्षाओं एवं रचनात्मक सुझावों को जिला प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह का सेशन नियमित रूप से हर बुधवार एवं शनिवार को आयोजित होगी जिन इच्छुक युवा गया जिले की NIC वेबसाइट या https://Tinyurl.com/DMgaya पर उपलब्ध फॉर्म के माध्यम से अपने सुझाव एवं विचार साझा कर सकते हैं। जितने भी आज सुझाव प्राप्त हुए हैं उन पर अमल लाने के लिए जिला प्रशासन कार्य करेगा।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने ‘कॉफी विद डीएम’ जैसी पहल की सराहना करते हुए इसे नियमित रूप से आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर में निकाली गई…

पूरी खबर पढ़ें →
गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार

कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा

जावरा - शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान सच्ची दिशा प्रदान करता है विद्यार्थियों को निखारने में शिक्षकों के…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!