


बेगूं। नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बेगूं में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और नगर पालिका चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
विधायक डॉ. धाकड़ ने कहा कि नगर पालिका चुनाव संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पार्टी की नीतियों एवं विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने तथा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यकर्ता सम्मेलन में बेगूं नगर पालिका चुनाव प्रभारी अशोक नवलखा, नगर निकाय चुनाव जिला सह प्रभारी नरेंद्र जैन, रावतभाटा नगर पालिका चुनाव प्रभारी ललित शारदा, बेगूं नगर पालिका चुनाव संयोजक सतीश खेमका, सह संयोजक तेजमल बोहरा, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश मंत्री, पूर्व चेयरमैन कैलाश शर्मा, सुनील पगारिया, निर्मला शर्मा, पूजा सोनी, पूर्व प्रधान अंजू गुर्जर, नगर मंडल अध्यक्ष विदुषी बिल्लू, कमांड मंडल अध्यक्ष बबलू बन्ना, नंदवाई मंडल अध्यक्ष पप्पू धाकड़, विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व कमांड मंडल अध्यक्ष शंकरलाल कुमावत, पूर्व पार्षद राजेंद्र सुराणा, कन्हैयालाल ओढ़, जयदीप बिल्लू, योगेश डिडवानिया, मुकेश बोहरा, शिवलाल वैष्णव,अंतिमा कुड़क्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, मंडल महामंत्री राकेश गुर्जी, राजेश दुग्गड़, अनिल हलकारा, पूर्व जिला महामंत्री श्यामलाल पहाड़िया, सेल्यूट तिरंगा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक दुर्गालाल पालीवाल (स्वच्छ भारत अभियान) , तारावती धाकड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक पंचोली, बद्री जाट, सुरेश सोडानी,कैलाश छिपा, ऊंकार पंचोली, सत्यपाल शिल्पकार, उर्मिला चूंडावत, मोहनलाल पहाड़िया, पवन दक, प्रभुलाल धाकड़, शंकरलाल धाकड़, शंकरलाल गुर्जर, गोपाल धाकड़ माधोपुर, आशुतोष भट्ट, दिनेश पंचोली, श्यामलाल सोनी, प्रकाश नागर, सिद्धान बिल्लू, शीतल सोनी, निर्मल माली, कुलदीप भारद्वाज, उत्तम सिंह, विमला प्रजापत, अर्जुन शर्मा, नरेश गुर्जर, हरलाल गुर्जर, देवेश पंचोली, नरेश सुथार, अशोक सेन, मुकेश आमेटा, सागर पटवा, मनोज प्रजापत, शंकर लखी कोमल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई।



