A2Z सभी खबर सभी जिले की
हाथरस सादाबाद में महिला से मारपीट और जेवर खींचने का आरोप, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ßहाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला ने
गांव के ही कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जेवर खींचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना 3 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे की बताई गई है। पीड़िता शीला देवी पत्नी लाखन सिंह, निवासी नगला बनारसी, थाना सादाबाद ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर के अंदर बैठी थीं। इसी दौरान गांव के पदम सिंह, सुनीता पत्नी पदम सिंह, अरविंद, भोला, सुखपाल, सत्यवीर, नितिन, हरपाल समेत कई लोग हाथों में लाठी-डंडे और सरिया लेकर उनके घर में घुस आए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने आते ही उनकी मां-बहन को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उनके कान के कुंडल, मंगलसूत्र और नाक की लौंग खींच ली गई, जिससे कान में चोट लगने की बात कही गई है आजमगढ़ में फर्जीवाड़े का खुलासा, अलग पहचान से दूसरा पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार
शोर सुनकर उनके पति लाखन सिंह और पुत्र मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि मौके पर पहुंचे लोगों ने पीड़िता और उसके परिवार को बचाया। जाते समय आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद 112 नंबर पर सूचना दी गई और पुलिस द्वारा उसका मेडिकल कराया गया। डर के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकी। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि थाना सादाबाद में तहरीर देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newshttps://youtu.be/G9ZsArsh0wk
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर में निकाली गई…
पूरी खबर पढ़ें →
कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा - शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान सच्ची दिशा प्रदान करता है विद्यार्थियों को निखारने में शिक्षकों के…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।