

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360
बरमंडल। दुग्ध समिति बरखेडा पर वार्षिक आम सभा और सदस्यो को लाभांश का वितरण किया गया। समिति की 27 वी वार्षिक आम सभा थी जिसमे समिती के आय व्यय सहित वार्षिक कार्यो का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा बरमंडल के मैनेजर विजय कुमार थे। सर्वप्रथम अतिथि ने माॅ सरस्वती का पुजन अर्चन कर कार्यक्रम का आरंभ किया। समिति के उपाध्यक्ष बालमुकुंद चौधरी और सचिव सत्यनारायण मारू ने मुख्य अतिथी का पुष्पहार एंव शाल श्रीफल से भेटकर स्वागत किया। इंदौर दुग्ध समिती के पर्यवेक्षक भूपेंद्र पुरोहित ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए बताया की समिती निरंतर प्रगति कर रही है ये सब आप सदस्यो के सहयोग से संभव है। समिति ने पिछले वर्ष की तुलना मे करीब 10 लाख रू अधिक का दुग्ध संग्रह इस वर्ष किया है। पहले जहा एक वर्ष मे करीब 90 लाख रू का दुग्ध संग्रह एक वर्ष मे हुआ था जो अब बढकर 1 करोड से अधिक हो चुका है।
श्री पुरोहित ने बताया की 60 नये सदस्य भी इस दौरान जोडे है। समिति के द्वारा वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024-25 मे 240 सदस्य और असदस्यो को 283156 रू लाभांश का वितरण किया गया। जिसमे सर्वाधिक बोनस फुलचंद मिश्रीलाल मारू ने 34450 रू का अर्जित किया। वही द्वितीय सजय वरदीचंद पाटीदार 16138 और तृतीय प्रकाश राधु कटारा ने 9747 रू का प्राप्त किया। सभी सदस्यों को पुष्पहार से स्वागत कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर इंदौर दुग्ध संघ प्रतिनिधी मिश्रीलाल चौधरी,बरमंडल दुग्ध समिति के सचिव मिश्रीलाल मारू,संचालक मोहनलाल गुर्जर,कलाबाई,भागुबाई,अंबाराम नागौरा,कैलाश चौधरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम मे आभार संस्था के सचिव सत्यनारायण मारू ने व्यक्त किया





