A2Z सभी खबर सभी जिले की

सांसद रमेश अवस्थी ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ यूपी टी 20 मैच का किया शुभारम्भ

मैन ऑफ द मैच काशी के कप्तान करन शर्मा के नाम

*करन शर्मा के तूफानी शतक से कानपुर चरण का आगाज़, काशी की बड़ी जीत*

 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ विनीत सिन्हा कानपुर नगर।

 

IMG 20260829 WA0006 IMG 20260829 WA0008

*102 रन की कप्तानी पारी के बाद विजय यादव के चार विकेट, नोएडा किंग्स 67 रन से हारा*
*यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS*

कानपुर, 28 अगस्त 2026 *यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के कानपुर चरण का आगाज़ मैन ऑफ द मैच काशी के कप्तान करन शर्मा के तूफानी शतक के साथ हुआ। शुक्रवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में काशी की ओर से करन शर्मा ने 102 रन बनाते हुए लीग में अपना तीसरा शतक पूरा किया।

अभिषेक गोस्वामी ने 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और विजय यादव ने चार विकेट चटकाए जिससे काशी रुद्रास ने नोएडा किंग्स को 67 रन से शिकस्त दी। काशी ने लगातार चार हार के बाद पहला मैच जीता।

नोएडा किंग्स ने टॉस जीतकर काशी रुद्रास को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। काशी ने इसका पूरा फायदा उठाया और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में नोएडा किंग्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.4 ओवर में 150 रन पर आलआउट हो गयी।

कानपुर चरण के पहले मुकाबले की औपचारिक शुरुआत कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। इसी के साथ ग्रीन पार्क स्टेडियम में लीग के निर्णायक चरण का भी विधिवत आगाज़ हुआ।

FB IMG 1787936889854 FB IMG 1787936893400 FB IMG 1787936905584

इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि कानपुर में यूपी टी-20 लीग के निर्णायक मुकाबलों की शुरुआत होना शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खुशी की बात है। ग्रीन पार्क जैसे ऐतिहासिक मैदान पर लीग के मैच होने से युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और शहर में क्रिकेट का माहौल और मजबूत होगा।

FB IMG 1787936874541 FB IMG 1787936877425 FB IMG 1787936885966 FB IMG 1787936869911

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि कानपुर चरण लीग के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब मुकाबले निर्णायक दौर में पहुंच चुके हैं। ग्रीन पार्क की ऐतिहासिक विरासत और कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह के बीच खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का शानदार मंच मिलेगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी रुद्रास ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन का विशाल स्कोर बनाया। काशी के लिए अभिषेक गोस्वामी और कप्तान करन शर्मा ने पहले विकेट के लिए 102 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की।

अभिषेक गोस्वामी ने 34 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से उम्दा 63 रन बनाए। उन्हें 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर कार्तिक सिद्धू ने बॉबी के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। इसके बाद विराट जायसवाल ज्यादा देर नहीं टिक सके और दो रन बनाकर आउट हो गए। साहब युवराज सिंह ने छह गेंदों पर नौ रन का योगदान दिया।

कप्तान करन शर्मा ने महज 51 गेंदों पर 102 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। करन ने नोएडा के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और काशी को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया।
वह आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए लेकिन उन्होंने तब तक टीम के बड़े स्कोर की नींव रख दी।

करन शर्मा ने शुभम चौबे के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। शुभम चौबे ने 14 गेंदों पर 17 रन का योगदान किया। नोएडा किंग्स की ओर से नमन तिवारी और बॉबी यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए।

जवाब में नोएडा किंग्स 18.4 ओवर में 150 रन ही बना सकी। टीम को शोएब सिद्दीकी और माधव कौशिक ने तेज शुरुआत दिलाई।
शोएब पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर ऋषभ राजपूत की गेंद पर साहब युवराज सिंह को कैच थमा कर पवेलियन वापस लौट गए। उनके बाद उतरे अनिवेश चौधरी (3) को विजय यादव ने क्लीन बोल्ड किया।

रवि सिंह 6 रन बनाकर एलबीडब्लू आउट हो गए। आदित्य शर्मा 15 रन बनाकर अटल बिहारी राय की गेंद पर विकेट के पीछे उपेंद्र यादव को कैच थमा बैठे। माधव कौशिक ने 29 गेंदों पर 2 चौके व चार छक्के की मदद से 42 रन बनाकर कुछ प्रतिरोध किया लेकिन वह विजय यादव की गेंद पर कार्तिक यादव को कैच थमा बैठे।

IMG 20260829 WA0005

शिवा सिंह ने 14 रन बनाए जबकि कार्तिक सिद्धू एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान प्रशांत वीर 23 रन बनाकर आउट हुए जबकि वंश खाता भी नहीं खोल सके। काशी की ओर से विजय यादव ने चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट चटकाए। ऋषभ राजपूत को तीन जबकि अटल बिहारी राय को दो विकेट मिले।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!