A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

रक्षाबंधन के अवसर पर महापौर ने सपरिवार लिया रावतपुरा सरकार का आशीर्वाद

FB IMG 1240423540336144339सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सागर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी एवं समस्त परिवारजनों के साथ परम पूज्य गुरुदेव श्री रावतपुरा सरकार महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गुरुदेव ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और संस्कार का पर्व है, जिस परिवार में धर्म और सेवा का भाव होता है वह सदैव उन्नति करता है। उन्होंने सभी को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। महापौर ने कहा कि गुरुदेव का सान्निध्य पूरे परिवार को आत्मिक संबल और आने वाली पीढ़ी को संस्कार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर, सोमेश जड़िया, आनंद तिवारी ,रश्मि तिवारी, सूर्यांश तिवारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!