A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस सिकंदराराऊ में शिव महापुराण कथा का आठवां दिनः रुद्राभिषेक, पार्थिव शिवलिंग निर्माण की महिमा का बखान

Screenshot 20260828 144603 Galleryहाथरस सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित समाजसेवी आकाश दीक्षित के ममता फार्म हाउस पर चल रही श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के आठवें दिन कथा पंडाल शिव भक्ति के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। इस दिन रुद्राभिषेक और पार्थिव शिवलिंग निर्माण की महिमा का विस्तार से बखान किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत व्यास पीठ पूजन, पुष्पार्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। व्यास पीठ की पूजा ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय ने विधि-विधान से की। कथा के आयोजक आकाश दीक्षित ने मुख्य अतिथि रामेश्वर उपाध्याय का पगड़ी, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान भाजपा नेता सोमेश यादव, छात्र नेता शुभम वाष्र्णेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का भी स्वागत किया गया।

 

कथा व्यास सतगुरु शरण देव महाराज, अयोध्याधाम ने भगवान शिव की आराधना का महत्व बताया। उन्होंने श्रद्धालुओं को नियमित रूप से शिव भक्ति करने तथा मन, वचन और कर्म से भगवान शिव का स्मरण करने का संदेश दिया। महाराज ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन की महिमा पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा और विधि-विधान से शिवलिंग का निर्माण कर पूजन करने के आध्यात्मिक महत्व को समझाया। कथा व्यास ने रुद्राभिषेक की महिमा का भी वर्णन किया और इसे भगवान शिव के प्रति श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि शिव आराधना से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। महाराज ने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति और शिव भक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

कथा के दौरान भगवान शिव के जयकारों और भजनों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया और शिव भक्ति में लीन दिखाई दिए।

 

इस अवसर पर विष्णु शर्मा, मुकेश शर्मा, हर्ष पाठक, राजकुमार शर्मा, भूपेंद्र उपाध्याय, नरेश चतुर्वेदी, विनोद गोस्वामी, मनीष शर्मा, राकेश यादव, बृजबिहारी कौशिक, अंश शर्मा, मनोज उपाध्याय, सतीश शर्मा, सजल पंडित, हृदेश चौहान, रानू पंडित, अरविंद भारद्वाज, विशाल राज प्रधान एवं पार्थ शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजक मंडल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!