Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

किसानों के कटेंगे अफीम के पट्टे ! गुजरात के ‘कारपोरेट दिग्गज’ के हाथों में जाएगी मालवा-मेवाड़ की काली खेती? सनसनीखेज खुलासा: मध्यप्रदेश-राजस्थान के 1 लाख किसानों में मचा हड़कंप, केंद्र की नई गुप्त कार्ययोजना की सुगबुगाहट! दशपुर लाइव, विशेष एक्सक्लूसिव: राजस्थान- मध्यप्रदेश में 200 से 300 बीघा के बड़े भूखंडों की तलाश शुरू; डोडा-चूरा तस्करी पर लगाम के नाम पर बड़ा खेल!  विशेष रिपोर्ट (दशपुर लाइव) मंदसौर/चित्तौड़गढ़। मालवा और मेवाड़ के अफीम उत्पादक किसानों के पैरों तले जमीन खिसकने वाली खबर सामने आ रही है! दशकों से पारंपरिक रूप से अफीम (काले सोने) की खेती कर रहे करीब 1 लाख किसानों के पट्टे पूरी तरह रद्द करने की अंदरूनी तैयारी चल रही है।

29 Aug 2026, 12:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

Screenshot 2026 08 28 21 55 36 65 f598e1360c96b5a5aa16536c303cff92


यशवंत सिंह दायमा
मंदसौर/चित्तौड़गढ़।
मालवा और मेवाड़ के अफीम उत्पादक किसानों के पैरों तले जमीन खिसकने वाली खबर सामने आ रही है! दशकों से पारंपरिक रूप से अफीम (काले सोने) की खेती कर रहे करीब 1 लाख किसानों के पट्टे पूरी तरह रद्द करने की अंदरूनी तैयारी चल रही है। सूत्रों से मिली बेहद चौंकाने वाली जानकारी के मुताबिक, अब किसानों को छोटे-छोटे टुकड़ों में पट्टे देने की व्यवस्था को हमेशा के लिए खत्म करने के मूड में है।
इस पूरी व्यवस्था को समेटकर गुजरात के एक बेहद शक्तिशाली उद्योगपति या बड़ी कॉरपोरेट फर्म की झोली में डालने की गुप्त रणनीति पर काम तेज हो गया है!

क्यों हो रहा है यह बड़ा बदलाव?:-
गंभीर सूत्रों की मानें तो सरकार का तर्क है कि किसानों द्वारा की जाने वाली बिखरी खेती के कारण अफीम और डोडा-चूरा की अंतरराष्ट्रीय तस्करी पर लगाम लगाना नामुमकिन साबित हो रहा है!

‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत प्रयोग:-
केंद्र सरकार इसे नशा मुक्ति की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा प्रयोग मान रही है। सरकार का मानना है कि जब खेती किसी एक बड़ी कंपनी के हाथ में होगी, तो कड़े सुरक्षा घेरों (Hi-Tech Security) के बीच 100% माल सीधे सरकार और फार्मा कंपनियों तक पहुंचेगा और तस्करी का खेल हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

जमीन की तलाश शुरू: नीमच, मंदसौर और चित्तौड़ में हलचल तेज!:-?
विश्वस्त सूत्रों ने खुलासा किया है कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और मध्य प्रदेश के मंदसौर-नीमच बेल्ट में 100, 200 से लेकर 300 बीघा के एकमुश्त बड़े भूखंडों (Large Land Parcels) की तलाश गुपचुप तरीके से शुरू कर दी गई है।

एकमुश्त ठेका: –
गुजरात की उस नामचीन कंपनी को एक ही जगह सैकड़ों बीघा जमीन पर आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों से अफीम उगाने का ठेका दिया जाएगा।

किसानों का क्या होगा? किसानों के व्यक्तिगत पट्टे पूरी तरह समाप्त कर दिए जाएंगे। यानी जो किसान पीढ़ियों से इस खेती के भरोसे अपनी आजीविका चला रहे थे, उनका पत्ता साफ होना तय माना जा रहा है।

क्या विरोध करेंगे किसान?:-
आजीविका पर संकट: –
किसानों का कहना है कि अफीम के पट्टे उनकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।
अगर केंद्र सरकार ने गुजरात के किसी कॉरपोरेट घराने को यह ठेका सौंपा होता तो किसान विरोध करेंगे, किस किस तरह से किसानों को संतुष्ट करेगी! यह आने वाला समय बताएगा!

अब देखना यह होगा कि क्या सरकार अपने इस ‘नशा मुक्त भारत’ के मास्टरस्ट्रोक को लागू कर पाती है, या फिर 1 लाख अफीम किसानों का आक्रोश इस फैसले के आड़े आ जाएगा!

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर में निकाली गई…

पूरी खबर पढ़ें →
गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार

कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा

जावरा - शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान सच्ची दिशा प्रदान करता है विद्यार्थियों को निखारने में शिक्षकों के…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!