A2Z सभी खबर सभी जिले की
कुंवरपुर चौराहे पर रोडवेज बस ने टाटा पंच कार में मारी जोरदार टक्कर, एयरबैग खुलने से यात्री बाल-बाल बचे अटरिया/सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र के कुंवरपुर चौराहे पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लखनऊ से लखीमपुर जा रही टाटा पंच कार को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टाटा पंच कार के दोनों एयरबैग खुल गए और कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों यात्री सुरक्षित बच गए और किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी आनंद कुमार और दिव्यांशु गुप्ता टाटा पंच कार से लखीमपुर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे शुक्रवार को लखनऊ से लखीमपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अटरिया थाना क्षेत्र के कुंवरपुर चौराहे के पास पहुंचते ही रोडवेज बस और टाटा पंच कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कुंवरपुर चौराहे पर रोडवेज बस ने टाटा पंच कार में मारी जोरदार टक्कर, एयरबैग खुलने से यात्री बाल-बाल बचे




