A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

स्वास्थ्य विभाग ने अवैध लैब सील की: मैनाठेर में शिकायत के बाद हुई कार्रवाई मचा हड़कंप

IMG 20260830 095350

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: शिकायत के बाद अवैध लैब सील

वंदे भारत /नूर पत्रकार

मुरादाबाद: मैनाठेर। थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित हो रही पैथोलॉजी लैब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बघी वाले रास्ते पर संचालित जकी पाशा की लैब पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और लैब को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना मानक और अनुमति के संचालित होने वाले क्लीनिक व लैब संचालकों में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि बघी वाले रास्ते पर एक लैब के अवैध रूप से संचालित होने की शिकायत स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए विभागीय टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लैब के संचालन से संबंधित दस्तावेज और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए टीम ने लैब को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की अचानक हुई कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के झोलाछाप डॉक्टरों और अन्य लैब संचालकों में भी खलबली मच गई। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा रही कि स्वास्थ्य विभाग आने वाले दिनों में अन्य अवैध क्लीनिकों और लैबों के खिलाफ भी अभियान चला सकता है। विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई से उन संचालकों में खासा डर देखा जा रहा है, जो बिना आवश्यक अनुमति अथवा निर्धारित मानकों के स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं संचालित कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से कई स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर नियमों की अनदेखी किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से लोगों को उम्मीद है कि अवैध रूप से संचालित प्रतिष्ठानों पर आगे भी प्रभावी कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब क्षेत्र में संचालित अन्य लैब और क्लीनिक भी विभागीय जांच के दायरे में आने की चर्चा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!