A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफतार, खेत में पानी बहाने के विवाद में मारपीट कर की गई थी हत्या

FB IMG 2482165758231688536 1सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के गंभीर प्रकरण में फरार आरोपी को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप एवं डंडा बरामद किया गया है। दिनांक 26.08.2026 को फरियादी ऊधम सिंह पिता मानकलाल रैकवार, उम्र 35 वर्ष, निवासी पाण्डेर द्वारा थाना गढ़ाकोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि खेत में पानी बहाने की बात को लेकर हुए विवाद में उसके चाचा मंझले उर्फ कन्हई रैकवार एवं भतीजे रमेश रैकवार द्वारा उसके पिता मानकलाल रैकवार के साथ लोहे के पाइप एवं डंडे से मारपीट की गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गढ़ाकोटा में अपराध क्रमांक 634/26, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस टीम को फरार आरोपी के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्रित कर उसकी तलाश करने, संभावित स्थानों की पहचान करने तथा हर संभव माध्यम से आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना गढ़ाकोटा स्तर पर विशेष पुलिस दल गठित किया गया। पुलिस दल द्वारा फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार मैदानी एवं तकनीकी स्तर पर प्रयास किए गए। आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित करते हुए उसके संभावित स्थानों की लगातार जांच की गई। पुलिस द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 28.08.2026 को प्रकरण के आरोपी रमेश पिता कन्हई उर्फ मंझले रैकवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पाण्डेर, थाना गढ़ाकोटा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप एवं डंडा बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रमेश पिता कन्हई उर्फ मंझले रैकवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पाण्डेर, थाना गढ़ाकोटा।खेत में पानी बहाने के विवाद को लेकर मृतक मानकलाल रैकवार के साथ लोहे के पाइप एवं डंडे से मारपीट कर हत्या करना। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक गौरव सिंह तिवारी, थाना प्रभारी गढ़ाकोटा, उप निरीक्षक राजाराम धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक प्रेमनारायण शुक्ला, प्रधान आरक्षक 331 राजेश पाण्डे, प्रधान आरक्षक 772 राजेश पाण्डे, प्रधान आरक्षक 1586 जगत, प्रधान आरक्षक 1158 प्रमोद सोयाम, प्रधान आरक्षक 421 बसंत मिश्रा, आरक्षक 170 थिरवम, आरक्षक 1758 राजदीप तिवारी, आरक्षक 914 अमित शुक्ला, आरक्षक 1367 खिलान यादव, आरक्षक 883 प्रदीप, आरक्षक 1514 सुरेन्द्र यादव, आरक्षक 971 कृष्ण कुमार, आरक्षक 1124 कौस्तुभ मणि पाठक, तथा सायबर सेल से प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार एवं आरक्षक हेमेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!