A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबिजनोर

नजीबाबाद:इम्पीरियल इंटरनेशनल स्कूल में नेशनल स्पोर्ट्स डे पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

AddText 08 29 09.04.20

महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के सम्मान में इम्पीरियल इंटरनेशनल स्कूल, नजीबाबाद में नेशनल स्पोर्ट्स डे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कक्षा 6 से 12 तक के बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर सुबह विशेष असेंबली का आयोजन भी किया गया। इसमें कक्षा 5 के कई छात्र-छात्राओं ने नेशनल स्पोर्ट्स डे के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजना राजपूत ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से खेल गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

उप प्रधानाचार्य आयेन्द्र कुमार राजपूत ने भी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिताओं के संचालन में सहयोग किया।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विद्यालय के खेल एवं व्यायाम शिक्षकों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!