Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नाबालिग को ब्लैकमेल एवं जान से मारने की धमकी देकर कराई गई लाखो रुपये की चोरी का खुलासा, लगभग 54.37 लाख रुपये का मशरूका बरामद

29 Aug 2026, 04:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

FB IMG 7809874129279524378

FB IMG 1787997550117सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * अपराधों की रोकथाम एवं लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया, अति0 पुलिस अधीक्षक नरेन्‍द्र सोलंकी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही लगातार मॉनिटरिंग तथा एसडीओपी बीना अजय कुमार सनकत के नेतृत्व में थाना बीना पुलिस द्वारा चोरी के एक गंभीर प्रकरण का सफल खुलासा किया गया है,फरियादी परिवार वर्तमान में अपने नए मकान में निवास कर रहा था, जबकि परिवार के पुराने पैतृक मकान में नगद राशि, सोने के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान सुरक्षित रखा हुआ था। दिनांक 17.06.2026 को पुराने मकान में रखे सामान की जांच करने पर नगद राशि एवं कीमती सामान गायब होना पाया गया, जिस पर फरियादी द्वारा थाना बीना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चोरी की सूचना प्राप्त होते ही थाना बीना पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल की बारीकी से जांच, आसपास के लोगों से पूछताछ, संदिग्धों की तस्दीक, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण एवं अन्य सभी संभावित पहलुओं पर लगातार कार्य किया गया। जांच में हुआ चोरी की वारदात का खुलासा- लगातार की गई जांच एवं पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए कि आरोपी द्वारा फरियादी परिवार के नाबालिग को ब्लैकमेल कर एवं जान से मारने की धमकी देकर दबाव बनाया जाता था तथा इसी दबाव के माध्यम से उससे चोरी की वारदात कराई गई। पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी आयुष मैना निवासी बीना को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा फरियादी परिवार से लगभग 13 लाख रुपये नगद एवं करीब 40 तोला सोने के आभूषण लिए जाने की जानकारी सामने आई। आरोपी द्वारा प्राप्त नगद राशि को विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी एवं अन्य खर्चों में उपयोग किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशानदेही पर चोरी की रकम से खरीदी गई कार, मोटरसाइकिल एवं अन्य घरेलू सामान बरामद किया गया। आरोपी द्वारा प्राप्त सोने के आभूषण अपने मामा अंकुश बाल्मीक निवासी गुना को दिए जाने की जानकारी सामने आने पर थाना बीना पुलिस द्वारा आरोपी अंकुश बाल्मीक को भी गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लगभग 250 ग्राम सोने के कीमती आभूषण बरामद किए गए। आरोपी अंकुश बाल्मीक के कब्जे से बरामद सोने के आभूषण, सोने का हार, वजन लगभग 70 ग्राम- सोने की चैन, वजन लगभग 30 ग्राम- सोने का ब्रेसलेट, वजन लगभग 10 ग्राम- 04 सोने की अंगूठियां, वजन लगभग 15 ग्राम- सोने का पेंडल, वजन लगभग 05 ग्राम- एक नग गोल गिन्नी, वजन लगभग 02 ग्राम- 04 सोने के कड़े, वजन लगभग 60 ग्राम- मंगलसूत्र, वजन लगभग 30 ग्राम- सोने की चैन, वजन लगभग 30 ग्राम कुल लगभग 250 ग्राम सोने के जेवरात, अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख बरामद किया गया। आरोपी आयुष मैना से बरामद सामान -1, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन – कीमत 10,000/-2. आईफोन 17 प्रो मैक्स – कीमत 1,10,000/- 3. आईफोन 15 – कीमत 50,000/- 4 . दो बड़े चाकू – कीमत 1,000/- 5. हुंडई कंपनी की वरना कार क्रमांक MP-04-CJ-9391 – कीमत 2,50,000/- 6. रॉयल इनफील्ड कंपनी की बुलेट मोटर साइकिल – कीमत लगभग 3,00,000/- 7. मारुति सुजुकी अर्टिगा कार क्रमांक MP-08-JE-9775 – कीमत 8,00,000/-8. हायर कंपनी का ए.सी. – कीमत 40,000/- 9. एक एलईडी टीवी – कीमत 10,000/-10. एक स्टेबलाइजर – कीमत लगभग 4,000/-11. दो नग साउंड बॉक्स – कीमत लगभग 10,000/-12. 04 नग कुर्सियां – कीमत 4,000/- 13. एक लकडी का बेड – कीमत 15,000/-14. एक लोहे का गेट – कीमत 30,000/- 15. एक हेलमेट, मोटरसाइकिल नंबर प्लेट, साइड ग्लास एवं 02 नग शीशे/अन्य सामग्री – कीमत लगभग 3,000/-कुल अन्य सामान की अनुमानित कीमत 16,37,000/- (सोलह लाख सैंतीस हजार रुपये) है । कुल बरामद मशरूका-* सोने के आभूषण: लगभग 250 ग्राम – कीमत लगभग 38,00,000/– अन्य सामान: कीमत लगभग 16,37,000/-कुल सोने के आभूषण एवं अन्य सामान की अनुमानित कीमत – 54,37,000/- (चौवन लाख सैंतीस हजार रुपये) पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त राशि से विभिन्न सामान एवं वाहन खरीदने तथा अन्य खर्च किए जाने की जानकारी दी गई है। चोरी की रकम से खरीदा गया सामान एवं वाहन पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है शेष की कारवाही जारी है इस प्रकार थाना बीना पुलिस द्वारा प्रकरण में लगभग 250 ग्राम सोने के आभूषण कीमत लगभग 38 लाख रू एवं लगभग 16.37 लाख कीमत का अन्य मशरूका बरामद किया गया है। प्रकरण में आरोपी आयुष मैना निवासी बीना एवं अंकुश बाल्मीक निवासी गुना को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पुलिस रिमांड पर लिया गया एवं उनके सहयोगी आरोपी सतीश अहिरवार, नि0 शिवाजी वार्ड बीना, एवं मोनू पाल नि0 गुना को न्‍यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका- निरी0 अनूप यादव, उनि0 लखन राज, उनि0 कस्‍तूरी अहिरवार, प्रआर0 विजय गौतम, प्रआर0 राजेश पटेल, प्रआर0 सौरभ रैकवार, आर0 संदीप यादव, दीप सिंह भदोरिया, बाबू लाल अहिरवार, राहुल सोलंकी भूपेंद्र परिहार व अन्‍य टीम की सराहनीय भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

સો કરોડની ક્લબમાં હનુમાન અંશની ભવ્ય એન્ટ્રી અને બોલિવૂડનો તૂટતો અહંકાર
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

સો કરોડની ક્લબમાં હનુમાન અંશની ભવ્ય એન્ટ્રી અને બોલિવૂડનો તૂટતો અહંકાર

માત્ર ૨ કરોડના સામાન્ય બજેટમાં બનેલી સાત્વિક અને ભક્તિમય ફિલ્મ ‘હનુમાન અંશ’ ૧૦૦ કરોડની કમાણીનો આંકડો પાર કરીને…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा मे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 9 सितम्बर तक बढ़ा दी गई।
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

हरियाणा मे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 9 सितम्बर तक बढ़ा दी गई।

हरियाणा सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आज करनाल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि…

पूरी खबर पढ़ें →
नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवड़ा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न*
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न*

​*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न* ​ आज दिनांक 5 सितंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!