A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ विधायक कमाल अख्तर ने बहनों से बंधवाई राखी

भाईचारे और सौहार्द का विधायक ने दिया संदेश, रक्षाबंधन को बताया भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक

IMG 20260828 WA00452
कांठ विधायक कमाल अख्तर को राखी बांधती बहन।

KANTH (MORADABAD)। कांठ विधानसभा क्षेत्र के विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों से राखी बंधवाकर भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में बहनों ने विधायक कमाल अख्तर की कलाई पर प्रेम और स्नेह के साथ राखी बांधी तथा उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

IMG 20260828 WA00462
बहन से राखी बंधवाते कांठ विधायक कमाल अख्तर।

विधायक कमाल अख्तर ने भी सभी बहनों का स्नेहपूर्वक सम्मान करते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता जीवन के सबसे पवित्र और खूबसूरत रिश्तों में से एक है। रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन पर्व का विशेष महत्व है। यह त्योहार रिश्तों को मजबूत करने, आपसी प्रेम बढ़ाने तथा समाज में भाईचारे और सौहार्द की भावना को प्रगाढ़ करने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब हमारी साझा संस्कृति और विरासत की पहचान है। इसे आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे के साथ मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। रक्षाबंधन के अवसर पर विधायक के आवास पर बहनों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। बहनों ने राखी बांधकर भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!