A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

महावितरण ने सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों को अधिकृत विद्युत कनेक्शन लेने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें घरेलू दर पर विद्युत कनेक्शन दिया जायेगा

महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग ने सार्वजनिक उत्सव के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्शन घरेलू दर पर देनें का आदेश दिया है।

।। श्रावणी पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई, शुभकामनाऐं ।।

।।नागपुर/महाराष्ट्र, शुक्रवार 28 अगस्त 2026 ।।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज–:: प्राप्त जानकारी के अनुसार महावितरण नें सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों से अधिकृत विद्युत कनेक्शन लैने की अपील करते हुए यह कहा कि सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों को उत्सव के दौरान उन्हें घरेलू दर पर विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करवाई जायेगी। महाराष्ट्र राज्य विद्युत नियामक आयोग ने सार्वजनिक उत्सव को लिए अस्थाई विद्युत कनेक्शन घरेलू दर पर दिए जाने का आदेश दिया है। मालूम हो कि महाराष्ट्र राज्य सरकार ने गणेशोत्सव को राज्योत्सव घोषित किया है। महाराष्ट्र राज्य विद्युत नियामक आयोग ने सभी सार्वजनिक मंडलों से अनधिकृत कनेक्शन से बचने और मंडप ,रौशनाई ,सजावट, महाप्रसाद, तथा अन्य कार्यक्रमों के लिए केवल अधिकृत विद्युत ठेकेदार के माध्यम काम करने की अपील भी की है। सार्वजनिक उत्सव मंडलों को अस्थाई विद्युत कनेक्शन कै लिए मंडलों को स्थानीय निकाय, एवं पुलिस की सहमति और विद्युत निरिक्षक का प्रमाण पत्र देना होगा,विद्युत कनेक्शन के लिए दी गई जमानत राशि भी मंडलों को तत्काल वापस कर दी जायेगी। महावितरण ने मंडलों से आपातकालीन स्थिति में टोल फ्री नंबर- 1912,19120,1800-233-3435, या 1800-212-3435, पर संपर्क करने की अपील की गई है, ।.उत्सवों के दौरान सावधानी भी रखनी चाहिए-: विद्युत आपूर्ति एवं जनरेटर के लिए पृथक नयुट्रल लें,जिससे कि विद्युत लघूदाब लाइन में प्रवाहित न हो, रोशनाई, सजावट को विद्युत खंभों ,तार,ट्रांसफार्मर से दूर रखें, विद्युत खंभों या तार पर हूक फंसाकर बिजली न लें, पुराने ,टूटे हुए तार का उपयोग न करें, यह भी सुनिश्चित कर लें कि अर्थिंग योग्य हो, विद्युत समक्ष क्षमता वाले ही उपयोग करें,और पर्याप्त लोड भी स्वीकृत करवाएं।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!