हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र स्व. विश्वनाथ और शैलेन्द्र पुत्र स्व. रंगीलाल, दोनों निवासी महुआ, थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खेसरहा में दर्ज अलग-अलग मुकदमों में धारा 109, 191(2), 190, 115(2), 352 और 351 (3) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ वर्ष 2023 और 2026 में दो मुकदमे तथा आरोपी शैलेन्द्र के खिलाफ भी वर्ष 2023 और 2026 में दो मुकदमे दर्ज हैं।
यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप यादव, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार तथा कांस्टेबल रामकेश सरोज, सोनदेव और अंकित गौतम शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरियाणा सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आज करनाल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि…
पूरी खबर पढ़ें →
सेमीफाइनल में बेटी टीम ने शिक्षा टीम को हरा कर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे सेमीफाइनल में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…
पूरी खबर पढ़ें →
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न* आज दिनांक 5 सितंबर…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर /पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…
पूरी खबर पढ़ें →
नगड़ी की जमीन पर फिर गरजे चंपाई, एक लाख लोगों के आंदोलन का ऐलान।। "बुढ़मू में बोले पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।