Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुकेश के सदाबहार नगमों से सजी संगीत की सुरमयी शाम, श्रोताओं ने तालियों से किया कलाकारों का उत्साहवर्धन।

27 Aug 2026, 10:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

झालावाड़, 26 अगस्त। संगीत मंच परिवार संस्थान, झालावाड़ की ओर से स्थानीय अनंग कुमार जैन स्मृति भवन में महान पार्श्वगायक स्वर्गीय मुकेश की पुण्यतिथि के अवसर पर “एक शाम मुकेश के नाम” श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झालावाड़ सहित रामगंजमंडी, कोटा, भवानीमंडी, झालरापाटन तथा जिले के बाहर से आए गायकों ने मुकेश के सदाबहार गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ कल्पना ठाकुर, उषा गुप्ता, रेखा नाथ, नीलिमा अग्रवाल, मधु ठाकुर, योगिता गुप्ता एवं जानवी पंवार ने मां सरस्वती तथा स्वर्गीय मुकेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पुखराज जैन ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि सहायक जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश सोनी योवन रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत रामलखन शर्मा ने गणेश वंदना से की। इसके बाद कैलाश चंद व्यास ने “आ लौट के आजा मेरे मीत”, किंजल ने “किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार”, घनीराम समर्थ ने “वफा जिनसे की बेवफा हो गए”, बालमुकुंद वर्मा ने “कहीं दूर जब दिन ढल जाए”, नीलिमा अग्रवाल ने “जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे” तथा कमल गुप्ता ने “तौबा ये मतवाली चाल” और “ओ मेरी महबूबा” जैसे गीतों की प्रस्तुतियां दीं।

तिथि गुप्ता ने “सुहाना सफर और ये मौसम हसीं”, सुरेंद्र गौतम ने “दीवानों से ये मत पूछो”, कल्पना ठाकुर ने “एक प्यार का नगमा है”, श्रीराम वैष्णव ने “सावन का महीना पवन करे शोर” तथा संस्थान अध्यक्ष असलम खान सिंगर ने “हर दिल जो प्यार करेगा” प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। विनोद गौड़, हर्षिता धीमान, देवकीनंदन पाटीदार, चेतन्य शर्मा, हंसराज सोनी, स्वरा जैन, अशोक रेडीवाल, सोहनलाल वर्मा, अजय शर्मा सहित अनेक कलाकारों ने भी मुकेश के लोकप्रिय नगमे प्रस्तुत किए।

भवानीमंडी से आए अतिथि कलाकार दिनेश जैन ने “डम डम डिगा डिगा”, गजेंद्र सिंह ने “जिस गली में तेरा घर न हो”, नवीन राठौर ने “ओ रे ताल मिले नदी के जल से” एवं “गुलाबी आंखें”, जबकि बजरंग सिंह ने “सारंगा तेरी याद में” सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। झालरापाटन से आए मनोज ने “जीना यहां मरना यहां” प्रस्तुत किया। प्रकाश सोनी ने “मेरी तमन्नाओं की तकदीर” तथा आशीष मोदी ने “जुबां पे दर्द भरी दास्तां चली आई” सुनाई।

कार्यक्रम में प्राची पंवार, ब्रजराज सिंह, इंद्रनारायण शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने भी गीतों के माध्यम से स्वर्गीय मुकेश को श्रद्धांजलि दी। मंच संचालन अंतिमा कुमारी एवं असलम खान सिंगर ने किया। नंदकिशोर वर्मा पी.ए. ने स्वर्गीय मुकेश के जीवन एवं संगीत यात्रा पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में देवेन्द्र गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रेक्षा पंवार, अशोक, आबिद अली सहित बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुखराज जैन ने अपने विचार व्यक्त करने के साथ एक गीत भी प्रस्तुत किया। अंत में सभी गायकों ने सामूहिक रूप से “रमैया वस्तावैया” गीत प्रस्तुत कर सुरों की सामूहिक प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

समापन पर कमल गुप्ता एवं उषा गुप्ता ने सभी श्रोताओं, कलाकारों एवं संगीतप्रेमियों का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी संस्थान के अध्यक्ष असलम खान सिंगर ने दी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर में निकाली गई…

पूरी खबर पढ़ें →
गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार

कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा

जावरा - शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान सच्ची दिशा प्रदान करता है विद्यार्थियों को निखारने में शिक्षकों के…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!