Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ में रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर सजी राखियां, हाईवे पर दिनभर रहा जाम

28 Aug 2026, 10:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
FB IMG 17879345014992
रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई की कलाई पर राखी बांधती भाजपा की छजलैट मंडल अध्यक्ष आंचल चौधरी।

KANTH (MORADABAD)। नगर व क्षेत्र में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम का रक्षा सूत्र बांधा और माथे पर रोली का तिलक कर मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का वचन दिया। सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

IMG 20260826 1324129612
कांठ में रक्षाबंधन पर दुकान से राखियां खरीदतीं बहनें।

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी काफी रौनक दिखाई दी। बहनों ने भाइयों की कलाई सजाने के लिए तरह-तरह की आकर्षक राखियों की जमकर खरीदारी की। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही और लोगों ने मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। त्योहार के चलते बाजार देर शाम तक गुलजार रहे।

IMG 20260828 1102120292
कांठ में रक्षाबंधन पर बसों में सफर करने के लिए लगी भीड़।

त्योहार पर बहनों को भाइयों के घर पहुंचने के लिए जोखिम भरा सफर भी करना पड़ा। रोडवेज बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों में यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी। बसों और अन्य वाहनों में जगह नहीं मिलने पर कई यात्रियों को खड़े होकर तथा लटककर सफर करना पड़ा। महिलाओं और बच्चों को भी भीड़ के बीच यात्रा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

IMG 20260827 165635742 HDR2
कांठ में रक्षाबंधन के त्योहार पर जाम में फंसे वाहन व लोग।

वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर वाहनों का आवागमन बढ़ने से कांठ नगर की सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। हाईवे पर जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिसकर्मी लगातार मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभालते और जाम खुलवाते रहे, लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण कुछ समय बाद फिर जाम लग जाता रहा।रक्षाबंधन की खुशियों के बीच दिनभर जाम और भीड़भाड़ के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भाई-बहन के प्रेम के पर्व को लेकर लोगों में उत्साह बना रहा।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती
Mahoba07 Sep

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती महोबा/ बारिश…

पूरी खबर पढ़ें →
#फर्रूखाबाद : घरेलू विवाद में बीच-बचाव करने आए फौजी बेटे को लगी गोली, आरोपी पिता गिरफ्तार फर्रूखाबाद शहर के कादरीगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल मोहल्ले में शुक्रवार की देर शाम प
वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम
Chandauli07 Sep

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम काशी के पौराणिक जलस्रोतों, कुंडों और तालाबों…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित आज दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बड़ा हादसा हो गया। मकान/ढांचा गिरने से मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई।
Mirzapur07 Sep

मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित आज दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बड़ा हादसा हो गया। मकान/ढांचा गिरने से मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई।

खबर मिर्जापुर से ब्यूरो इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट बहुत दुःखत घटना मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती…

पूरी खबर पढ़ें →
फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत
Kanpur Dehat07 Sep

फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत

कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच फोन पर बात करने को लेकर हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!