

लखनऊ/उत्तर प्रदेश
चेन स्नैचर को पकड़ने में आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस
लखनऊ, 28 अगस्त। रक्षाबंधन के अवसर पर मड़ियांव ढाल पर ड्यूटी में तैनात यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने चेन स्नैचिंग कर भाग रहे आरोपी को साहसपूर्वक पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी ने बचने के प्रयास में पत्थर से आरक्षी के चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे उनकी नाक पर चोट लगी और रक्तस्राव हुआ। घायल होने के बावजूद आरक्षी ने आरोपी को नहीं छोड़ा और उसे थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
आरक्षी नवीन चौधरी का हिम सिटी हॉस्पिटल में उपचार किया गया, जहां नाक पर दो टांके लगाए गए। उनकी हालत अब सामान्य है। अदम्य साहस और कर्तव्यपरायणता के लिए पुलिस आयुक्त ने उन्हें ₹10,000 का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देने की घोषणा की है। साथ ही कमेंडेशन डिस्क के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया गया है।
[yop_poll id="10"]



