बाढ़ पर हाई अलर्ट! सिद्धार्थनगर में कंट्रोल रूम सक्रिय
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर नेपाल में आई प्रलयंकारी बाढ़ को देखते हुए सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सभी बाढ़ चौकियों, तहसीलों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।


डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कंट्रोल रूम सक्रिय कर नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। राहत की बात यह है कि जिले में अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत या लापता होने की सूचना नहीं है।
सबसे ज्यादा चिंता बानगंगा नदी को लेकर है। बानगंगा बैराज पर शाम चार बजे जलस्तर 93.40 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 93.42 मीटर है। यानी नदी खतरे के निशान से महज 2 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। हालांकि सुबह आठ बजे के मुकाबले जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं राप्ती नदी के जलस्तर में भी कमी आई है। बांसी पुल पर सुबह 82.63 मीटर रहा जलस्तर शाम चार बजे घटकर 82.41 मीटर हो गया। यानी आठ घंटे में 22 सेंटीमीटर की गिरावट हुई।
बूढ़ी राप्ती के परसोहन घाट पर जलस्तर 89.83 मीटर पर स्थिर रहा। कूड़ा नदी के ककरही पुल और रेलवे पुल पर भी जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है।
प्रशासन ने बाढ़ से जुड़ी किसी भी सूचना, लापता व्यक्ति या मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 05544-297030 जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से आपात स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना देने की अपील की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरियाणा सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आज करनाल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि…
पूरी खबर पढ़ें →
सेमीफाइनल में बेटी टीम ने शिक्षा टीम को हरा कर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे सेमीफाइनल में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…
पूरी खबर पढ़ें →
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न* आज दिनांक 5 सितंबर…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर /पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…
पूरी खबर पढ़ें →
नगड़ी की जमीन पर फिर गरजे चंपाई, एक लाख लोगों के आंदोलन का ऐलान।। "बुढ़मू में बोले पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।