

KANTH (MORADABAD)। राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर कांठ रोड मुरादाबाद में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी तथा काईट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चारों सदनों के बच्चों नें बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। बच्चों नें तरह-तरह की अनेकों आकृतियों की पतंगे और राखियां बनाई। पतंग मेकिंग प्रतियोगिता में मोहम्मद अरसान, मोहम्मद यासिर तथा विद्याँश ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम तोयस मेहनरिया, मोहम्मद फैज तथा आदित्य ने द्वितीय और अल्फेज, यश मालिक तथा दक्ष तृतीय स्थान पर रहे उधर राखी मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्यांशी यादव, रुक्शा नाज तथा आरुषि परवेज प्रथम, वंशिका सिंह, अदीवा नूर तथा भूमिका द्वितीय और इज़हा परवीन, अन्हा सैफी तथा मानिष्ठा तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता रानी नें बधाई दी।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️








