
।। रक्षाबंधन एवं श्रावणी पूर्णिमा पर हार्दिक बधाई,शुभकामनाऐं ।।
नागपुर/ महाराष्ट्र, शुक्रवार 28 अगस्त 2026
वंदेभारतलाइवटीव न्युज–: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में ऑटोरिक्शा और टैक्सी चलाने वाले चालकों को जो कि मराठी भाषा नहीं जानतें हैं, अब मराठी भाषा सीखने के लिए एक वर्ष का समय दिया है। कल 27 अगस्त गुरूवार को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी कहा कि इस बीच ऑटो ,टैक्सी चालकों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं होगी। मालूम हो कि महाराष्ट्र राज्य मे ऑटो टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा बोलना अनिवार्य कर दिया गया था, जिससे कई चालकों को इससे परेशानी होने लगी थी, जिसके बाद ऑटो,टैक्सी चालक संघ ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी अपनी समस्या बताते हुए इस नियम का पालन करने के और समय देने की मांग की थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने कहा कि महाराष्ट्र में काम करने वाले ऑटो,टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा की कामचलाऊ जानकारी होना जरूरी होने का संगठनों ने समर्थन किया है, उन्होने यह भी कहा कि चालकों को जो कि कई अलग अलग उम्र के हैं और कई चालक जो कि एक लंबे अरसे से शिक्षा से भी दूर रहें हैं, ऐसे लोगों को मराठी भाषा सीखने में थोड़ा समय भी लग सकता है, ऑटो,टैक्सी चालको ने यह मांग की थी कि उन्हें मराठी भाषा सीखने के लिए एक वर्ष तक समय दिया जाना चाहिए, और राज्य सरकार ने इस मांग को स्वीकार भी कर लिया है, । मालूम हो कि महाराष्ट्र राज्य में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक जी ने यह ऐलान किया था कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जाननें वाले ऑटो टैक्सी चालक बिना मराठी भाषा जाने ऑटो ,टैक्सी नहीं चला पायेंगे, इसके लिए उन्हें तीन महिने का समय दिया जायेगा और यदि तीन महिने में मराठी नहीं सीख सके तो फिर चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस और बैज रद्द किया जायेगा। मुंबई में ऑटौ टैक्सी चालकों ने इस नियम के चलते हड़ताल भी बुलाई, जिसमे गैर मराठी भाषी चालकों का कहना रहा कि सरकार के इस नियम से उम्रदराज चालकों जो कि बिल्कुल भी शिक्षित नहीं हैं उनके लिए परेशानी हो जायेगी,। अब सरकार के इस फैसले से ऑटो, टैक्ही चालकों को राहत मिल जायेगी ,जिससे जिनका घर परिवार केवल ऑटो ,टेक्सी के सहारे चलता है उनका रोजगार बाधित नहीं होगा।



