
*बुलंदशहर: ‘चाचा’ पर भतीजी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, होटल सील*
*बुलंदशहर/खुर्जा देहात:* उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
आरोप है कि एक 12वीं की छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने रिश्ते में चाचा लगने वाला युवक OYO होटल ले गया। आरोपी की पहचान रिजवान के रूप में हुई है, जो झोलाछाप डॉक्टर बताया जा रहा है।
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश और सीओ खुर्जा शोभित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर स्थित ‘मिड हाईवे होटल’ को सील कर दिया है और होटल स्वामी को भी हिरासत में लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।








