

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बीना मे भगवान लव-कुश जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में कुशवाहा समाज की ओर से शुक्रवार को भव्य बाइक रैली निकाली गई।रैली का शुभारंभ बजरा घाट स्थित हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। वहाँ से रैली बजरंग घाट, कटरा मंदिर, अंबेडकर चौराहा, सर्वोदय चौक, स्टेशन रोड, गांधी चौराहा, महावीर चौक, मां जागेश्वरी मार्ग होते हुए पुनः कटरा मंदिर स्थित लव-कुश मंदिर पहुंची, जहाँ सभी समाजजन एकत्रित हुए।इसके अलावा बाजरा घाट स्थित कुशवाहा समाज धर्मशाला में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।लव-कुश मंदिर पर भगवान लव-कुश जी की महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों ने अपने विचार व्यक्त किए और युवाओं को संगठित रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुशवाहा समाज के अध्यक्ष महेश कुशवाहा ने कहा लव और कुश का जन्म महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में हुआ था, जहाँ उन्होंने शस्त्र और शास्त्र दोनों की अद्भुत शिक्षा प्राप्त की। उनका जीवन हमें साहस, उच्च संस्कारों और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। वे बाल्यकाल से ही अत्यंत पराक्रमी थे और उन्होंने अपनी वीरता व ज्ञान से सम्पूर्ण समाज को प्रभावित किया। कुश.समाज के सचिव एडवोकेट हरिशंकर कुशवाहा ने कहा कि भगवान लव-कुश हमारे आदर्श हैं। उनके जन्मोत्सव पर आज जो यह भव्य बाइक रैली निकाली गई है, इसका उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि हमारे समाज को एकता के सूत्र में पिरोना है। लव-कुश जी ने त्याग, वीरता और मर्यादा का जो संदेश दिया, उसे आज के युवाओं तक पहुंचाना जरूरी है।एडवोकेट हरिनारायण कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज हमेशा से धर्म और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा है यह जयंती हमें अपने प्राचीन मूल्यों, संस्कृति और पारिवारिक कर्तव्यों से जुड़ने की प्रेरणा देती है। हम सभी ने आज संकल्प लिया है कि समाज में शिक्षा और संगठन को और मजबूत करेंगे। मैं सभी समाज बंधुओं को लव-कुश जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।इस अवसर पर कुशवाहा समाज अध्यक्ष महेश कुशवाहा, महिला अध्यक्ष अंतरा कुशवाहा, सचिव हरिनारायण कुशवाहा एडवोकेट, उपाध्यक्ष बेनीराम कुशवाहा, पहलाद कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, कृष्णा कुशवाहा, वेनी कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, युवाओं में मोहनीश कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, अनुराग कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, कृष्णकुमार कुशवाहा, भरत कुशवाहा, भगवान दास कुशवाहा बेलई, अमर कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा, मातृशक्ति एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।








