A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बागेश्वर धाम में आस्था और भाई-बहन का अनोखा संगम देखने को मिला बहन

FB IMG 7537459941466050124

FB IMG 175657479586633893सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में बहनें बागेश्वर धाम पहुंचीं इस दौरान बागेश्वर सरकार ने चबूतरे पर बैठकर कर देश भर से आई हुई बहनों से राखी बधवाई, बहनों ने बागेश्वर सरकार को भाई मानकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प का प्रतीक माना जाता है इसी भावना के साथ बागेश्वर सरकार को अपना भाई मानने वाली बहनों का धाम पहुंचने का सिलसिला देखने को मिला देश विदेश से हजारों की संख्या में पहुंचीं बहनों ने बागेश्वर सरकार की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की।बागेश्वर धाम पर इस दौरान उत्सव जैसा माहौल नजर आया। बहनों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। राखी बांधने के साथ ही बहनों ने बागेश्वर सरकार से आशीर्वाद लिया।देश-विदेश में रहने वाली कई बहनें भी बागेश्वर सरकार को अपना भाई मानती हैं और रक्षाबंधन के अवसर पर उनसे जुड़कर इस पर्व को विशेष तरीके से मनाती हैं। बागेश्वर धाम में हर वर्ष रक्षाबंधन पर आस्था और भाई-बहन के इस रिश्ते की अलग ही तस्वीर देखने को मिलती इस दौरान बागेश्वर सरकार ने सभी राखी बांधने वाली बहनों को दक्षिणा भेट की रक्षा सूत्र के इस रिश्ते ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आस्था और विश्वास के रिश्ते भौगोलिक सीमाओं से परे होते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर बागेश्वर धाम में हजारों बहनों की मौजूदगी ने पूरे वातावरण को भाई-बहन के स्नेह और आस्था से सराबोर कर दिया

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!