A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र राज्य की प्रारूप/ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 31 अगस्त को जारी होगी

नागपुर के मतदातागण अपना नाम देख सकेंगे कि उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं

।। नागपुर, शनिवार 29 अगस्त 2026 ।।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, —: प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईआर- मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य2026 के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य की प्रारूप/ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 31 अगस्त 2026 को किया जायेगा। चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए एक बेवसाइट जारी किया है,जिसमें नागरिक अपने मतदान केंद्र के विवरण का उपयोग करते हुए मतदाता सूची में अपना नाम देख सकतें हैं। नागपुर के मतदाता शीघ्र ही यह देख सकेंगे कि प्रारूप/ ड्राफ्ट मतदाता सूची में उनका नाम शामिल है कि नहीं। प्रारूप/ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए राज्य चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट-: ceo.maharastra.gov.in ,या फिर votes.eci.gov.in पर मतदान केंद्र के अनुसार अपना विवरण देख सकतें हैं। मतदाता सूची में अपना दैखने के लिए मतदाता को अपना नाम, आयु,लिंग, मतदाता पहचान पत्र संख्या, और मतदान केंद्र के विवरण को सावधानी पूर्वक भरकर अपना नाम देख सकते हैं।.मतादाता सूची मे नाम या किसी अन्य प्रकार की कोई त्रूटियां होने पर सुधार के लिए फार्म 8 को भरा जा सकता है। चुनाव अधिकारीयों ने यह स्पष्ट किया है कि यह प्रारूप सूची अंतिम सूची नहीं है,जिन मतदाताओं के नाम प्रारूप/ड्राफ्ट सूची में नहीं है, वै सभी मतदाता 31 अगस्त 2026 से लेकर 30 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची में अपना जुड़वाने के लिए आवेदन पत्र दे सकतें हैं। जानकारी के अनुसार यदि किसी मतदाता का नाम 2025 की मतदाता सूची में शामिल था,और 2026 के प्रारूप/ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं है, तो महाराष्ट्र राज्य के मुख्य चुनाव आयोग के कार्यालय ने इसके प्रत्यक्ष सत्यापन के लिए एक स्व सेवा ईबीडी(अनुपस्थित/स्थानांतरित/मृत/डुप्लीकेट) पोर्टल भी उपलब्ध करवाया है। मतादाता सूची में नई प्रवीष्टियों या अन्य सुधारों के दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए आधार कार्ड, जन्म या विवाह प्रमाण पत्र, 2025 की मतादाता सूची का सारांश, पासपोर्ट आकार की नवीनतम फोटो,आदि जैसे दस्तावेज की जरूरत होती है,और इसके लिए फार्म 6 का उपयोग कलके जमा करना अनुसार होगा। प्राप्त जानकारी अंतिम मतादाता सूची 04 नवंबर 2026 को जारी किया गा सकता है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!