
।। नागपुर, शनिवार 29 अगस्त 2026 ।।
वंदेभारतलाइवटीव न्युज–: महाराष्ट राज्य भर में प्रतिवर्ष गणेशोत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।.महाराष्ट राज्य सरकार ने गणेशोत्सव को राज्योत्सव भी घोषित कर दिया है।.महाराष्ट की उपराजधानी नागपुर में भी गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। गणेशोत्सव को देखते हुए नागपुर जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नागपुर महानगर पालिका प्रशासन, पुलिस आयुक्तालय,और नागपुर जिला प्रशासन की एक संयुक्त समन्वय बैठक में पर्यावरण के अनुकूल गणेशोत्सव मनाने ,ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने, महिला और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए गए। आगामी गणेशोत्सव पर गणेश मंडलों से समाजोपयोगी गतिविधियां आयोजित किए जाने की भी अपील की गई है। नागपुर महानगर पालिका ,जिला प्रशासन, और पुलिस आयुक्तालय की एक संयुक्त पहल गणेशोत्सव की तैयारीयों को लेकर आज शनिवार 29 अगस्त को नागपुर के रेशमबाग स्थित कविवर्य सुरेश भट्ट सभागृह में समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कि नागपुर महापौर नीता ठाकरे, पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल, मनपा आयुक्त डाॅ. विपिन इटनकर.सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न गणेश मंडलों के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस बैठक में नागपुर महापौर नीता ठाकरे ने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान सभी नागरिकों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो,इसके लिए सभी विभागों को आपस में मिलकर काम करना होगा। सभी गणेश मंडलों से नशामुक्ति , रक्तदान, और सामाजिक जागरूकता से संबंधित रचनात्मक आयोजन करने का आह्वान किया गया है। नागपुर महानगर पालिका आयुक्त ने गणेशोत्सव पर सभी नागरिकों से आपली बस सेवा, मेट्रो रेल सेवा जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। आज संपन्न हुए बैठक में गणेश मंडलों की ओर से शहर में यातायात व्यवस्था, गणेश विसर्जन मार्ग पर भीड़, रास्ते में आने वाले तार, वाहन पार्किंग, निर्माल्य संकलन, सीसीटीवी कैमरे, महिबाओं की सुरक्षा व्यवस्था, उत्सव के दौरान ध्वनि की उचित व्यवस्था, और प्रशासनिक अनुमति को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।.प्राप्त जानकारी अनुसार पर्यावरण के अनुकूल गणेशोत्सव मनाने को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नागपुर मनपा की ओर से शाडू मिट्टी की बनी हुई गणेश प्रतिमाएं बनाने की एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जानकारी अनुसार यह कार्यशाला आगामी 03 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 01 बजे तक रेशमबाग स्थित कविवर्य सुरेश भट्ट सभागृह नागपुर में आयोजित की जायेगी। इस कार्यशाला में नागपुर शहर के छात्रों को अपने हाथों से शाडू मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमा बनाने का अवसर प्राप्त होगा। जानकारी अनुसार विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। इस कार्यशाला में गणेश मंडलों से संबंधित एक प्रतिनिधी को शामिल होने की अपील भी की गई है। 






