Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हम पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर जन -जन की आवाज को बुलंद करेंगे –जीतन राम मांझी

29 Aug 2026, 10:19 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

प्रेस विज्ञप्ति

हम पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर जन-जन की आवाज को बुलंद करेंगे : जीतन राम मांझी

गया में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के जिला कार्यकारिणी का गठन एवं नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत समारोह संपन्न

गया, 29 अगस्त 2026।
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के गया जिला इकाई द्वारा शनिवार को गया के हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम में गया जिला कार्यकारिणी के गठन एवं गया जिले से नवमनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला अध्यक्ष श्री टूटू खान ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन गया जिला नगर अध्यक्ष श्री मुकेश चौधरी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पार्टी के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री जीतन राम मांझी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन जी तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रोमित कुमार जी एवं बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती ज्योति देवी जी की भी विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान गया जिला की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन में कई नए पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जबकि पार्टी के प्रति समर्पित एवं पूर्व में दायित्व संभाल चुके कई कार्यकर्ताओं को पुनः उनकी जिम्मेदारियां दी गईं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक द्वारा नवमनोनीत जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री माननीय जीतन राम मांझी जी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक धारदार, मजबूत एवं जनाधारित बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि वे पार्टी की विचारधारा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें।

उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान जनहित में लिए गए 34 महत्वपूर्ण निर्णयों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों को मजबूती से उठाएं और मुद्दों की राजनीति के माध्यम से आम जनता के बीच पार्टी की मजबूत पहचान स्थापित करें।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन जी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत होती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा पार्टी के विचारों एवं नीतियों को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन की मजबूती के बल पर पार्टी को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।

गया जिला एवं प्रदेश में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां

गया जिला कार्यकारिणी के गठन के दौरान एक बार पुनः इंजीनियर दिवाकर सिंह को गया जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी क्रम में छोटू कुशवाहा को प्रदेश सचिव, सत्येंद्र राय जी को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व तथा गया जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी जी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त कई अन्य सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को भी जिला एवं प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदान की गईं।

नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाते हुए जनता के बीच पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाएं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंजीनियर नंदलाल मांझी, गया जिला अध्यक्ष टूटू खान, सुधीर यादव, मुकेश चौधरी, बुलबुल सिंह, सोनल गुप्ता, राजेश कुमार, विजय कुमार, अनिल यादव, विकास पासवान सहित गया जिला के सभी 24 प्रखंडों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया
निवेदक :-
श्री टूटू खान
गया जिला अध्यक्ष
हम पार्टी

जारीकर्ता :-
इंजीनियर दिवाकर सिंह
पार्टी प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, गया
हम पार्टी

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा मे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 9 सितम्बर तक बढ़ा दी गई।
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

हरियाणा मे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 9 सितम्बर तक बढ़ा दी गई।

हरियाणा सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आज करनाल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि…

पूरी खबर पढ़ें →
नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

नकली शराब मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा -उप मुख्यमंत्री देवड़ा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न*
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Sep

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न*

​*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न* ​ आज दिनांक 5 सितंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संतकबीरनगर /पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!