Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिले भर में गूंजा युवा संवाद का संदेश, संस्कार, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं का आह्वान

29 Aug 2026, 09:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260829 WA0009 IMG 20260829 WA0009 1 IMG 20260829 WA0008 2

मिठौरा/महराजगंज

जिले भर में गूंजा युवा संवाद का संदेश, संस्कार, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं का आह्वान

महराजगंज। युवाओं में राष्ट्रभाव, संस्कार, सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्व की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर युवा संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में सीताराम इंटरमीडिएट कॉलेज, सिंदुरिया-महराजगंज, GSP Convent स्कूल, केवलापुर, रामनारायण फूलबदन इंटर कॉलेज, भागाटार तथा डिवाइन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

सीताराम इंटरमीडिएट कॉलेज, सिंदुरिया-महराजगंज एवं GSP Convent स्कूल, केवलापुर में आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रमों के मुख्य वक्ता एवं सह जिला प्रचारक श्री रोहित जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने युवाओं से अपने जीवन में संस्कार, सेवा, अनुशासन और समर्पण को अपनाते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक, संगठित और संस्कारित युवा ही राष्ट्र को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

वहीं रामनारायण फूलबदन इंटर कॉलेज, भागाटार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सह जिला कार्यवाह श्री अनिल जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए युवाओं को संस्कार, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार एवं सामाजिक दायित्वों को भी अपनाना चाहिए।

इसी क्रम में डिवाइन पब्लिक स्कूल में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान अजीत जी, सह विभाग प्रचारक, सिद्धार्थनगर विभाग ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने युवाओं से अच्छे संस्कार, अनुशासन, सेवा भाव और सकारात्मक सोच को अपनाते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

डिवाइन पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्री आलोक रंजन तिवारी जी ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से जीवन में अनुशासन, संस्कार और सेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रमों में जिला सेवा प्रमुख श्री शेषमणि जी, मिठौरा खंड कार्यवाह श्री सूरज जी तथा सह-नगर कार्यवाह श्री विशाल जी की उपस्थिति रही। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इन युवा संवाद कार्यक्रमों ने युवाओं में नई ऊर्जा, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच का संचार किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर में निकाली गई…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा

जावरा - शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान सच्ची दिशा प्रदान करता है विद्यार्थियों को निखारने में शिक्षकों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार

कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

error: Content is protected !!