A2Z सभी खबर सभी जिले की
महराजगंज पुलिस की दिनभर की बड़ी कार्रवाई: 253 वाहनों के चालान, 32 गिरफ्तार
29 Aug 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News


महराजगंज
महराजगंज पुलिस की दिनभर की बड़ी कार्रवाई: 253 वाहनों के चालान, 32 गिरफ्तार, अवैध शराब व यूरिया बरामद
महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने 28/29 अगस्त 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग और कार्रवाई की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 253 वाहनों का चालान किया गया, जबकि शांति भंग की आशंका में 32 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया।
पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना अनुज्ञप्ति, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, तेज गति और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। इसके अलावा पैदल गश्त के दौरान दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। बैंक, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्र समेत वित्तीय प्रतिष्ठानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई। अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुगम बनाने में लोगों से सहयोग की अपील की गई।
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। वहीं, थानों पर संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, किसानों और कास्तकारों के साथ शांति समिति की बैठकें कर सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।
शराब और यूरिया तस्करी पर कार्रवाई –
कोतवाली पुलिस ने परसा राजा निवासी राज किशोर के कब्जे से 20 पाउच अवैध देशी बंटी-बबली शराब बरामद की। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
भिटौली पुलिस ने सोहरौना तिवारी निवासी त्रिवेणी के पास से 15 पाउच अवैध देशी बंटी-बबली शराब बरामद कर कार्रवाई की।
नौतनवा पुलिस ने बगहा निवासी आबिद हुसैन के कब्जे से 2 बोरी भारतीय यूरिया खाद और एक मोटरसाइकिल बरामद की। मामले में कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
वहीं सोनौली पुलिस ने वाल्मीकिनगर निवासी सज्जाद के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की।
14 विवेचनाओं का निस्तारण –
लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 विवेचनाओं का निस्तारण किया।
पुलिस के अनुसार, 28/29 अगस्त को जिले में विभिन्न अपराधों, शांति भंग, आबकारी और अन्य मामलों में कुल 36 अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी एवं विधिक कार्रवाई की गई।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







