Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस्ती से 9 बड़ी खबर कार की टक्कर से बाइक सवार पांच घायल*

30 Aug 2026, 04:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

9 बड़ी खबरें –

*1. कार की टक्कर से बाइक सवार पांच घायल*

बस्ती -रुधौली: वाल्टरगंज क्षेत्र के मझौवामीर के राम बहादुर अपने भांजे की पत्नी प्रियंका व उनकी दो बेटियां पांच वर्षीय पायल, दो वर्षीय प्रिया और एक वर्षीय बेटा शिव के साथ एक ही बाइक से सोनहा के झुगिया परसा जा रहे थे। मुस्तफाबाद चौराहे के पास रुधौली से बस्ती की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। पांचों लगभग 10 मीटर दूर जा गिरे। कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दो की हालत गंभीर है।

*2. मारपीट के मामले में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज*

बस्ती -पैकोलिया: चैनपुर राय गांव में भूमि के हिस्से को लेकर मारपीट का मामला। तनुजा वर्मा पत्नी मोतीराम ने तहरीर दी कि 24 अगस्त शाम साढ़े पांच बजे गांव के ही सुभाष पुत्र राम करन, छोटे लाल पुत्र शीतला प्रसाद, उषा देवी पत्नी राम भरत, सीता देवी पत्नी छोटे लाल ने घर की घेराबंदी की जाली तोड़ दी, आम व सागौन के पेड़ उखाड़ फेंके। विरोध पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।

*3. फर्जी वीजा पकड़ाकर हड़प लिए 38 हजार, केस दर्ज*

बस्ती: इंडोनेशिया जाने के नाम पर ठगी। सिकटा, दुबौलिया निवासी रामबली पुत्र मोल्हर ने हर्ष अवस्थी व उसकी कंपनी ग्लोबल रिसर्च योर ट्रस्टेड ओवरसीज पार्टनर क्रिस्टल प्लाजा अंधेरी मुंबई पर केस दर्ज कराया। पीड़ित ने दिल्ली से सिंगापुर होते हुए इंडोनेशिया जाने के लिए 38 हजार ऑनलाइन दिए थे, दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर वीजा फर्जी निकला।

*4. मंडल की सात प्रमुख सड़कों का 233 करोड़ से होगा चौड़ीकरण*

बस्ती: लोक निर्माण विभाग बस्ती मंडल ने शासन को आगणन रिपोर्ट भेजी। हर्रैया, महादेवा, खलीलाबाद, बांसी व शोहरतगढ़ समेत 3 जनपदों की 76.445 किमी सड़क 3 से 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.5 मीटर चौड़ी होगी। राहगीरों के लिए पटरी भी बनेगी। कुल लागत 233 करोड़।

*5. आपस में टकराए रोडवेज बस समेत तीन वाहन*

बस्ती /विक्रमजोत: परसरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास हाईवे पर शुक्रवार शाम 6 बजे आगे चल रहे वाहन के सामने बेसहारा पशु आ गया, अचानक ब्रेक लेने पर रोडवेज बस समेत तीन वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, सभी सुरक्षित। पुलिस ने यातायात बहाल कराया।

*6. जिला जेल में 472 बहनों ने पहुंचाई राखी, दिलाया संकल्प*

बस्ती: रक्षाबंधन पर जिला जेल में 472 बहनों ने बंदी भाइयों को राखी बांधी। इस दौरान कई कैदियों ने बहनों के सामने अपराध का रास्ता छोड़ने और सुधर कर सामान्य नागरिक बनने का वचन दिया। जेल अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया 350 महिलाएं व 122 बच्चियों ने राखी बांधी।

*7. अधिकारियों ने लिया फीडबैक, बहनें बोलीं- धन्यवाद योगी जी*

बस्ती: रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से रोडवेज बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त मध्यरात्रि तक। बस्ती डिपो की सभी 140 बसें चलीं। बस्ती-गोरखपुर, गोंडा, डुमरियागंज, बांसी रूट पर अतिरिक्त फेरे लगाने पड़े। आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन ने बसों में सवार महिला यात्रियों से फीडबैक लिया तो सभी ने एक स्वर में कहा – धन्यवाद योगी जी।

*8. उमस भरी गर्मी से बढ़ी चर्म रोग के रोगियों की संख्या*

बस्ती /सोनूपार: वर्षा के बाद उमस से महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक अस्पताल कैली के चर्मरोग विभाग की OPD में मरीज दोगुने हो गए। औसतन 140 रोगी रोज पहुंच रहे हैं, जिनमें 70-80 दाद, खुजली व घमौरियों के हैं। विभागाध्यक्ष डा. विनीत सिंह ने बताया खुद से स्टेरॉयड वाली क्रीम न लगाएं, शरीर को साफ व सूखा रखें।

*9. इमरजेंसी व गायनी वार्ड की एसी खराब, रोगी परेशान – ओपेक अस्पताल कैली का हाल*

बस्ती /सोनूपार: 200 बेड के नए भवन में इमरजेंसी व गायनी वार्ड में एसी खराब होने से रोगी उमस और गर्मी से परेशान हैं, तीमारदार घर से पंखा लाकर हवा कर रहे हैं। वाटर कूलर के वेस्ट पानी की निकासी न होने से वार्ड में पानी फैल रहा है। नीचे चौथे तल पर शराब व सोडा की खाली बोतलें मिलीं। उप प्राचार्य उचित कुमार यादव ने कहा शनिवार तक एसी ठीक करा दी जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

GSVS कॉलेज में गूंजा ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों से रूबरू हुए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी
Mahrajganj01 Sep

GSVS कॉलेज में गूंजा ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों से रूबरू हुए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी

GSVS कॉलेज में गूंजा ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों से रूबरू हुए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी करियर, अनुशासन और साइबर…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति 5.0: पनियरा ब्लॉक में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके
Mahrajganj01 Sep

मिशन शक्ति 5.0: पनियरा ब्लॉक में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

मिशन शक्ति 5.0: पनियरा ब्लॉक में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए…

पूरी खबर पढ़ें →
सुबोध पंवार बने शामली जिलाध्यक्ष, अमित पंवार को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Shamli01 Sep

सुबोध पंवार बने शामली जिलाध्यक्ष, अमित पंवार को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

संवाददाता मोहित कुमार कांधला। एलम कस्बे में अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन की संगठनात्मक बैठक एवं नियुक्ति कार्यक्रम सुबोध पंवार…

पूरी खबर पढ़ें →
संविधान–आरक्षण बचाओ अभियान को धार देगी अपनी मैनपुरी, मऊ और बिजनौर में आयोजित होंगी विशाल जनसभाएं, स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे संबोधितजनता पार्टी, तीन जिलों में होगी विशाल रैली
राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में कार्रवाई की मांग, जेडीयू ने दिया सांकेतिक धरना
Banda01 Sep

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में कार्रवाई की मांग, जेडीयू ने दिया सांकेतिक धरना

बांदा। राष्ट्रीय ध्वज की कथित अवमानना और उपेक्षा के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!