लाड़ली बहना योजना पर कांग्रेस का हमला,जीतू पटवारी ने पूछा तीन हजार कब,और नए रजिस्ट्रेशन कब तक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार से सवाल किया कि लाड़ली बहनों को हर महीने ₹3,000 की राशि कब से दी जाएगी और योजना में नई पात्र महिलाओं को जोड़ने के लिए पंजीयन प्रक्रिया दोबारा कब शुरू होगी। पटवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के बड़े दावे किए गए थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना की मासिक राशि बढ़ाकर ₹3,000 करने की बात कही थी, लेकिन वर्तमान में महिलाओं को ₹1,500 प्रतिमाह की सहायता मिल रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि बड़ी संख्या में पात्र महिलाएं अब भी योजना से बाहर हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि नई पात्र महिलाओं के आवेदन कब से लिए जाएंगे और उन्हें योजना में कब शामिल किया जाएगा। पटवारी ने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है, जबकि प्रदेश की जनता कर्ज, बेरोजगारी, अपराध, किसानों की समस्याओं और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जवाब चाहती है। उन्होंने सरकार से इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरियाणा सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आज करनाल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि…
पूरी खबर पढ़ें →
सेमीफाइनल में बेटी टीम ने शिक्षा टीम को हरा कर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे सेमीफाइनल में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…
पूरी खबर पढ़ें →
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न* आज दिनांक 5 सितंबर…
पूरी खबर पढ़ें →
पलेरा नगर के गंज मुहल्ले में कुछ दिनों से बदरों का उपद्रव लगातार बढ़ता जा रहा है जहां…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर /पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।