चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा
भावुक पोस्ट के जरिए दी जानकारी
13 साल की प्रशासनिक सेवा को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट के जरिए दी जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा को अपनी इच्छा से विराम देने की जानकारी दी।
दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश शासन के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। इससे पहले वह संतकबीरनगर, मिर्जापुर और देवरिया की जिलाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
दिव्या मित्तल ने अपनी भावुक पोस्ट में प्रशासनिक सेवा के दौरान मिले अनुभवों, लोगों के विश्वास और अपने सपनों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि पद भले ही पीछे छूट गया हो, लेकिन देश और समाज के लिए देखा गया सपना उनके साथ बना रहेगा।
आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलुरु से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने लंदन की नौकरी छोड़कर सिविल सेवा का रास्ता चुना था। करीब 13 वर्षों की सेवा के बाद उनके इस्तीफे की खबर सामने आने से प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।


